scorecardresearch
 

Hair Grows on Knuckles: उंगलियों पर आने वाले बालों का क्या है मतलब? उन्हें हटाना सही या गलत

शरीर के अंगों पर बालों का होना सामान्य है, लेकिन उंगलियों के पोरों (Knuckles) पर उगने वाले बाल अक्सर लोगों को हैरान करते हैं. क्या यह केवल जेनेटिक्स का खेल है या इसके पीछे कोई छिपा हुआ स्वास्थ्य संकेत? आइए जानते हैं क्या कहती है मेडिकल रिसर्च.

Advertisement
X
कुछ लोगों की उंगुलियों पर घने बाल आ जाते हैं. (Photo: AI Generated)
कुछ लोगों की उंगुलियों पर घने बाल आ जाते हैं. (Photo: AI Generated)

Hair Grows on Knuckles: शरीर पर मौजूद बालों का हमारी हेल्थ से काफी गहरा कनेक्शन होता है. जैसे, हमारी भौंहें पसीने को आंखों में जाेन से रोकती हैं, नाक के बाल कीटाणुओं को नाक में जाने से रोकते हैं, सिर के बाल शरीर को गर्म रखते हैं आदि. लेकिन क्या आपने सोचा है कि आपकी उंगलियों पर जो बाल हैं उनका क्या काम हो सकता है? 

उंगलियों के पोरों पर उगने वाले बालों को नक्कल्स हेयर (Knuckles Hair) कहा जाता है. मेडिकल साइंस की नजर में ये बाल हमारे शरीर की जरूरत हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि उंगलियों पर बालों का होना पूरी तरह से नॉर्मल है और यह जेनेटिक्स से लेकर आपके पूर्वजों की हिस्ट्री तक के बारे में बहुत कुछ बताते हैं. ये बालों का होना कोई बीमारी नहीं बल्कि शरीर की एक नेचुरल प्रोसेस है.

क्यों होते हैं उंगलियों पर बाल?

हेल्थलाइन का कहना है कि उंगलियों पर बालों के होने की सबसे बड़ी वजह हमारे जेनेटिक्स हैं. दरअसल, हथेलियों और तलवों को छोड़कर हमारे शरीर के हर हिस्से पर बालों के रोम होते हैं. यदि किसी के उंगुलियों के बीच वाले हिस्से में जो बाल आते हैं, उन्हें मिड-डिजिटल हेयर कहा जाता है. इनका उगना पैरेन्ट्स के डीएनए पर निर्भर करता है. यदि आपके पूर्वज या फैमिली के अन्य लोगों की उंगलियों पर बाल हैं तो आपकी उंगुलियों पर भी हो सकते हैं.

क्या कहती हैं रिसर्च?

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन की रिसर्च के मुताबिक, उंगलियों पर बालों का पैटर्न अलग-अलग लोगों में अलग हो सकता है. इंसानों में मिड-डिजिटल हेयर का होना डोमिनेंट ट्रेट हो सकता है. पुरानी रिसर्च यह भी बताती हैं कि कुछ खास एथनिक ग्रुप्स में उंगलियों के बालों का घनापन ज्यादा देखा जाता है. यह इस बात का सबूत है कि कैसे विकासवाद ने हमारे शरीर को ढाला है.

Advertisement

हार्मोनल बदलाव भी हैं जिम्मेदार

रिपोर्ट कहती हैं कि जेनेटिक्स के अलावा हार्मोनल लेवल भी बालों की ग्रोथ को प्रभावित करते हैं. शरीर में एंड्रोजन जैसे हार्मोन का लेवल बढ़ने पर शरीर के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ उंगुलियों पर भी बाल आ जाते हैं. हालांकि, अचानक से बालों की ग्रोथ बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो यह हार्मोनल इम्बैलेंस का संकेत हो सकता है. लेकिन सामान्य तौर पर यह सिर्फ एक शरीर की बनावट का हिस्सा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement