scorecardresearch
 

Ring Removal Hacks: उंगली में अटक गया है छल्ला या अंगूठी? खींचे नहीं अपनाएं ये ट्रिक, फिसलकर आएगी बाहर

Ring Removal Hacks: अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि उंगली में पहने-पहने रिंग इतनी टाइट हो जाती है कि कई बार निकालने पर वो निकलती ही नहीं है. ऐसे में यहां हम आपको कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं जिनसे आप उंगली को बिना दर्द दिए आप आसानी से रिंग बाहर निकाल सकते हैं.

Advertisement
X
उंगली में फंस जाए अंगूठी तो अपनाएं ये ट्रिक (Photo: ITG)
उंगली में फंस जाए अंगूठी तो अपनाएं ये ट्रिक (Photo: ITG)

कई बार वजन बढ़ने, उंगलियों में अचानक आई सूजन या फिर किसी तंग साइज की अंगूठी को जबरदस्ती पहनने के कारण वो उंगली में बुरी तरह फंस जाती है. ऐसे में लोग घबराकर उसे जोर-जोर से खींचने लगते हैं जिससे त्वचा छिल जाती है, उंगली लाल हो जाती है और सूजन कम होने के बजाय और ज्यादा बढ़ जाती है. स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब खून का दौरा प्रभावित होने लगता है और दर्द बर्दाश्त से बाहर हो जाता है.

बहुत से लोग अंगूठी को काटने या ज्वैलर के पास जाने की सोचने लगते हैं. लेकिन आपको अपनी कीमती अंगूठी को नुकसान पहुंचाने या परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आपकी रसोई और घर में ही कुछ ऐसी मामूली चीजें और स्मार्ट ट्रिक्स मौजूद हैं जिनकी मदद से आप भारी से भारी और कसी हुई अंगूठी को भी बिना किसी दर्द के मक्खन की तरह फिसलकर बाहर निकाल सकते हैं. आइए जानते हैं इन असरदार ट्रिक्स के बारे में.

फंसी अंगूठी ऐसे निकालें बाहर

बर्फ के पानी की कूलिंग ट्रिक: अगर उंगली में बहुत ज्यादा सूजन आ गई है, तो सबसे पहले एक कटोरी में ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े डालें. अपनी उंगली को कुछ मिनटों के लिए इस ठंडे पानी में डुबोकर रखें. ठंडक से उंगली की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ेंगी और सूजन कम होगी, जिससे अंगूठी को घुमाकर निकालना बेहद आसान हो जाएगा.

Advertisement

लिक्विड सोप या शैम्पू का झाग: उंगली और अंगूठी के बीच में घर्षण (friction) कम करने के लिए लच्छेदार झाग सबसे बेस्ट है. उंगली पर अच्छी मात्रा में लिक्विड सोप, बर्तन धोने वाला जेल या शैम्पू लगाएं और थोड़ा पानी डालकर झाग बनाएं. अब अंगूठी को धीरे-धीरे गोल घुमाते हुए ऊपर की तरफ खींचें, वह तुरंत फिसलकर बाहर आ जाएगी.

धागे या डेंटल फ्लॉस की जादुई ट्रिक: यह सबसे वैज्ञानिक और पक्का तरीका है. एक मजबूत धागा या डेंटल फ्लॉस लें. इसके एक छोर को सुई या पतली चीज की मदद से अंगूठी के अंदर से उंगली की तरफ निकाल लें. अब धागे के लंबे वाले हिस्से को अंगूठी के ठीक आगे से पूरी उंगली पर कसकर लपेटते हुए उंगली के पोर तक ले जाएं. इसके बाद अंगूठी के अंदर वाले धागे के छोर को पकड़कर विपरीत दिशा में खोलना शुरू करें. जैसे-जैसे धागा खुलेगा, अंगूठी धीरे-धीरे आगे खिसकती हुई बाहर आ जाएगी.

पेट्रोलियम जेली या नारियल तेल: अगर स्किन सूखी होने के कारण अंगूठी अटक गई है तो उंगली पर अच्छी मात्रा में वैसलीन सरसों का तेल या नारियल का तेल लगाएं. उंगली को चिकना करने के बाद अंगूठी को क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं. इससे त्वचा छिलेगी भी नहीं और रिंग आराम से निकल जाएगी.

Advertisement

उंगली ऊपर उठाएं: अगर उंगली में सूजन ज्यादा है तो अपने हाथ को दिल के स्तर से ऊपर उठाकर 5-10 मिनट के लिए रखें. इससे उंगली में जमा हुआ एक्स्ट्रा फ्लूइड और ब्लड सर्कुलेशन वापस नीचे की ओर जाता है जिससे सूजन तुरंत कम होती है और अंगूठी निकालने में मदद मिलती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement