scorecardresearch
 

How to remove ants: न होगा नुकसान और न गंदगी, किचन से दुम दबाकर भागेंगी चींटियां, शेफ पंकज भदौरिया ने बताई ट्रिक

How to remove ants: किचन में खाने-पीने की चीजों पर चींटियों का आ जाना एक बड़ी समस्या बन जाता है जिसे निपतना बहुत मुश्किल होता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताएंगे जिससे बिना किसी केमिकल और बिना गंदगी फैलाए चींटियां तुरंत भाग जाएंगी.

Advertisement
X
दुम दबाकर भागेंगी चींटियां (Photo: ITG)
दुम दबाकर भागेंगी चींटियां (Photo: ITG)

गर्मियों और बरसात के मौसम में किचन के स्लैब, सिंक के पास या मीठी चीजों के डिब्बों में चींटियों का झुंड जमा होना बेहद आम बात है. कई बार ये चींटियां खाने के सामान में घुसकर उसे पूरी तरह बर्बाद कर देती हैं और हाइजीन के लिहाज से भी यह खतरनाक है. इन्हें भगाने के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले चॉक या स्प्रे का इस्तेमाल करना न केवल महंगा है बल्कि सुरक्षित भी नहीं है क्योंकि इससे खाने की चीजों में टॉक्सिन्स फैलने का डर रहता है. ऐसे में यहां हम आपके साथ मशहूर शेफ पंकज भदौरिया की बताई ट्रिक शेयर कर रहे हैं जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले बताया था.

पंकज भदौरिया की ट्रिक आएगी काम

नेचुरल स्प्रे की सामग्री

स्प्रे बोतल

डेटॉल

हींग

शेफ पंकज भदौरिया ने बताया कि चींटियों को भगाने के लिए यहां हम एक ऐसी ट्रिक फॉलो कर रहे हैं जिससे चींटियों को कोई नुकसान पहुंचाए बिना उन्हें भगाया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले एक स्प्रे बॉटल लीजिए और उसमें 2 चम्मच डिटॉल मिला लीजिए. इसके बाद इसमें एक चम्मच पिसी हुई हींग डालिए.

आप घर पर ही मोटी हींग को कूटकर उसका पाउडर बना सकते हैं. अब सभी चीजों को अच्छी तरह शेक करके मिला लीजिए. हींग और डिटॉल की महक चींटियों को आपके घर से दूर रखती है. आप इसे किचन के अलावा घर की बाकी जगहों पर भी स्प्रे कर सकते हैं और चींटियों से छुटकारा पा सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement