scorecardresearch
 

How to Save Milk: गर्मी में रोज-रोज फट जा रहा है दूध? पतीले में डाल दें ये एक चीज

How to Save Milk: गर्मी में दूध को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती होती है. जरा सी लापरवाही में ही पूरा का पूरा दूध फेंकना पड़ जाता है. अगर आप भी इस दिक्कत से परेशान हैं तो यहां हम आपको इससे बचने के कुछ टिप्स बता रहे हैं.

Advertisement
X
दूध फटने से ऐसे बचाएं (Photo: ITG)
दूध फटने से ऐसे बचाएं (Photo: ITG)

How to Save Milk: गर्मियों के मौसम में रसोई की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है दूध का फटना. पारा बढ़ते ही दूध में बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं जिससे उबालने से पहले ही दूध खराब हो जाता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो एक छोटा सा घरेलू नुस्खा आपके दूध को सुरक्षित रख सकता है.

गर्मी में दूध को फटने से बचाने का रामबाण तरीका
जब भी आपको लगे कि दूध थोड़ा पुराना है या बाहर गर्मी ज्यादा है तो दूध उबालते समय उसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा यानी मीठा सोडा डाल दें.

यह कैसे काम करता है?
दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड गर्मी के कारण बढ़ने लगता है, जिससे दूध फट जाता है. बेकिंग सोडा क्षारीय होता है, जो दूध के पीएच लेवल को संतुलित रखता है और उसे फटने से रोकता है.

दूध सुरक्षित रखने के अन्य जरूरी टिप्स

इसके अलावा भी कई टिप्स हैं जो दूध को बार-बार फटने से बचाने में आपके काफी काम आ सकते हैं.

सही समय पर उबालें: दूध पैकेट का हो या डेयरी का घर आते ही उसे तुरंत उबाल लें. कच्चा दूध गर्मी में बहुत जल्दी खराब होता है.

Advertisement

ठंडा करके ही फ्रिज में रखें: गर्म दूध को सीधे फ्रिज में न रखें, इससे फ्रिज का तापमान बढ़ता है और दूध के साथ-साथ दूसरी चीजें भी खराब हो सकती हैं.

साफ बर्तन का उपयोग: जिस पतीले में दूध उबालें. वो बिल्कुल साफ होना चाहिए. बर्तन में पहले का जरा सा भी खट्टापन दूध को फाड़ सकता है.

पानी का यूज: दूध डालने से पहले पतीले की तली में थोड़ा सा पानी डाल दें, इससे दूध नीचे चिपकेगा नहीं और जलने की महक नहीं आएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement