scorecardresearch
 

How to make chaas at home: तड़का छाछ बनाते हुए मिलाएं ये चीजें, घर पर मिलेगा बाजार वाला स्वाद, बढ़ जाएगा दाल-सब्जी का स्वाद

How to make chaas at home: गर्मियों के मौसम में दोपहर के खाने के साथ अगर एक गिलास ठंडी-ठंडी तड़का छाछ मिल जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है. लेकिन अक्सर घर पर तड़का छाछ का टेस्ट ढाबों और रेस्टोरेंट्स में मिलने वाली उस सोंधी और चटपटी छाछ की तरह नहीं आता है. यहां हम आपको बिलकुल ढाबा स्टाइल छाछ बनाने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं मसाला छाछ (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं मसाला छाछ (Photo: ITG)

गर्मियों के दोपहर के खाने का स्वाद बिना तड़का छाछ के अधूरा सा लगता है. रेस्टोरेंट और ढाबों पर मिलने वाली वो सोंधी और खुशबूदार छाछ अब आप अपनी रसोई में भी तैयार कर सकते हैं. यह न केवल चिलचिलाती धूप में शरीर को अंदर से ठंडा रखती है बल्कि इसमें मौजूद पाचक गुण भारी खाने को भी आसानी से पचा देते हैं.

घर पर शुद्ध मसालों और देसी तड़के के साथ बनी यह छाछ बाजार के पैकेट बंद ड्रिंक्स से कहीं ज्यादा बेहतर और सेहतमंद है, बस आपको तड़के की सही ट्रिक पता होनी चाहिए. यहां हम आपको घर पर ही बाजार जैसी मसाला छाछ बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.

तड़का छाछ बनाने की सामग्री
बेस के लिए: 2 कप ताजा गाढ़ा दही, 1 कप बर्फ जैसा ठंडा पानी.

मसाले: स्वादानुसार काला नमक, 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरा धनिया.

तड़के के लिए: 1 छोटा चम्मच घी, राई, करी पत्ता, एक चुटकी हींग और 1 सूखी लाल मिर्च.

बनाने का तरीका
एक बड़े बर्तन में ताजा दही लें और उसे मथानी से अच्छी तरह फेंट लें. अब इसमें ठंडा पानी मिलाकर इसे पतला करें.

Advertisement

तैयार छाछ में काला नमक, भुना जीरा पाउडर, अदरक और मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

एक छोटे पैन में घी गर्म करें. इसमें राई डालें, जब राई चटकने लगे तो करी पत्ता, हींग और सूखी लाल मिर्च डालकर गैस बंद कर दें.

इस गरमा-गरम तड़के को तुरंत छाछ के बर्तन में पलट दें और 1 मिनट के लिए ढक्कन ढक दें ताकि तड़के की महक छाछ में बस जाए.

प्रो टिप: अगर आपको छाछ में ढाबे और रेस्टोरेंट वाला सोंधापन चाहिए तो एक जलता हुआ कोयला छोटी कटोरी में रखकर छाछ के बीचों-बीच रखें. ऊपर से थोड़ा घी डालें और धुआं उठते ही ढक्कन बंद कर दें. 2 मिनट बाद कोयला हटा दें. आपकी परफेक्ट मसाला छाछ तैयार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement