scorecardresearch
 

रोमांटिक सीन में बहके करण कुंद्रा! जबरन किया Kiss, एक्ट्रेस ने जड़ा थप्पड़, तब क्यों रही चुप?

सान्वी तलवार ने करण कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि जब आपको कंफर्टेबल फील हो, आप अपना सच दुनिया के सामने बोलो. आपने सच बोलने में कितना समय लगाया, इससे फर्क नहीं पड़ता.

Advertisement
X
करण कुंद्रा पर भड़कीं सान्वी (Photo: X/Screengrab)
करण कुंद्रा पर भड़कीं सान्वी (Photo: X/Screengrab)

टीवी एक्ट्रेस सान्वी तलवार ने एक इंटरव्यू में करण कुंद्रा को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए. उनका कहना था वो करण को पसंद नहीं करती थीं, लेकिन एक्टर को उनमें इंटरेस्ट था. करण ने उन्हें जबरन kiss किया था. इस हरकत पर उन्होंने एक्शन लिया और एक्टर को थप्पड़ जड़ा. हालांकि सान्वी के आरोपों को सुनने के बाद कईयों ने उन्हें ट्रोल भी किया. 

सान्वी ने तोड़ी चुप्पी
लोगों ने कहा कि क्यों सान्वी ने उसी वक्त करण की हरकत को कॉलआउट नहीं किया. IANS से बातचीत में एक्ट्रेस ने लोगों के सवालों के जवाब दिए हैं. सान्वी के मुताबिक, इस पूरे केस ने उन्हें सिखाया कि पर्सनल चीजों को कब और किससे शेयर करना है. वो कहती हैं- समझ आया कि मुझे तभी बोलना चाहिए, जब मैं इसके लिए रेडी हूं. पहले मैंने सिर्फ उन्हीं लोगों से बात की, जिनसे मुझे लगा कि बात करना जरूरी है. क्योंकि बातें एक इंसान से दूसरे तक पहुंचने तक बदल जाती हैं.

अब वो इस मुद्दे पर पब्लिक के बीच बोलने में कंफर्टेबल हैं. क्योंकि ऐसा करने का फैसला पूरी तरह से उनका है. सान्वी ने कहा कि लोगों की जजमेंट के डर से अपना पक्ष ना रखना गलत है. अगर कोई बात सही है, तो उसके बारे में बोलना चाहिए.

Advertisement

वो महिलाएं जो अपनी बात रखने से डरती हैं, उन्हें सान्वी ने मैसेज दिया है. उन्होंने कहा कि अपनी बात रखने में आप जब कंफर्टेबल फील करें उसे बोलें. ऐसा करने में किसी टाइमलाइन का ध्यान रखने की जरूरत नहीं है. आपको कब बोलना है ये आप तय करेंगे. ऐसा नहीं होता कि अब देर हो चुकी है तो नहीं बोलना चाहिए. जब रेडी फील करें अपनी बात रखें. अगर कभी नहीं बोलेंगे तो लोग सच कभी नहीं जान पाएंगे.

सान्वी के करण पर आरोप
सान्वी और करण कुंद्रा ने शो 'ये कहां आ गए हम' में साथ काम किया था. एक्ट्रेस के मुताबिक, शूटिंग के दौरान करण ने उनकी मर्जी के बिना उन्हें kiss किया और थप्पड़ मारा था. दोनों के बीच बाथरूम में रोमांटिक सीन शूट होना था. उनके बीच किसिंग सीन था. करण ने डायरेक्टर के क्यू देने से पहले उन्हें kiss कर दिया था. करण की हरकत से गुस्साई सान्वी ने एक्टर को थप्पड़ जड़ा था.

सान्वी ने कहा कि करण सेट से गए और लौटकर आने पर मुझे जोर का थप्पड़ मारा. वो थप्पड़ खाकर सान्वी जमीन पर गिरीं. तब सेट पर किसी ने उन्हें सपोर्ट नहीं किया था. करण ने उनके साथ गाली-गलौच की. करण की इस हरकत की शिकायत सान्वी ने उनकी तत्कालीन गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर से की थी.

Advertisement

सान्वी के मुताबिक, उन्होंने इस बात की जानकारी एकता कपूर को दी थी. एकता ने मामले में दखल देकर शो की डायरेक्शन टीम में बदलाव किए गए थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement