सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को नोएडा की सोया चाप फैक्ट्री का बताकर साझा किया जा रहा है. हालांकि, गौतमबुद्ध नगर फूड विभाग ने जांच के बाद स्पष्ट किया कि वीडियो नोएडा का होने का कोई प्रमाण नहीं मिला. अधिकारियों के अनुसार यही वीडियो पहले भी अलग-अलग शहरों के नाम से वायरल हो चुका है. ऐसे में दावे की पुष्टि नहीं हुई है.