scorecardresearch
 

Suran Ki Sabji: रोज वही दाल-रोटी से हो गए बोर? चावल के साथ बनाकर खाएं सूरन की तरी वाली सब्जी, डिनर बनेगा मजेदार

Suran Ki Sabji: अगर आप भी रोज वही दाल या हरी सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं तो आज डिनर में पूर्वांचल और बिहार की फेमस लाजवाब सूरन की मसालेदार सब्जी बनाएं. इसे गरमा-गरम खस्ता पूड़ियों या घी लगे पराठों के साथ परोसें, परिवार का हर सदस्य इसकी तारीफ करेगा.

Advertisement
X
सूरन की सब्जी (Photo: ITG)
सूरन की सब्जी (Photo: ITG)

Suran Ki Sabji: पूर्वांचल और बिहार के खानपान में सूरजन जिसे ओल और जिमीकंद भी कहते हैं, इसकी सब्जी की एक खास जगह है. इसे लोग इतने चाव से खाते हैं कि इसका स्वाद कई बार मांझ या नॉन-वेज को भी मात दे देता है. खासकर गर्मा-गरम फूली हुई पूड़ियों या खस्ता पराठों के साथ इसकी मसालेदार और गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जी का मेल गजब का लगता है.  पारंपरिक तरीके से बनने वाली इस बिहारी-यूपी स्टाइल ओल की सब्जी की आसान रेसिपी नीचे दी गई है, जिससे गले में बिल्कुल भी खुजली नहीं होगी और सब्जी बेहद स्वादिष्ट बनेगी:  

आवश्यक सामग्री:  ओल (सूरन) - 500 ग्राम (चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)  

सरसों का तेल - सब्जी बनाने और ओल तलने के लिए

प्याज - 2-3 मध्यम आकार के (बारीक कटे या पिसे हुए)

टमाटर - 1 (पिसा हुआ)

अदरक-लहसुन और खड़े मसाले का पेस्ट -

10-12 लहसुन की कलियां,

1 इंच अदरक,

1 छोटी इलायची,

1 बड़ी इलायची,

1 टुकड़ा दालचीनी,

3-4 लौंग, 8-10 काली मिर्च,

1 चम्मच जीरा और 1 चम्मच साबुत धनिया (इन सबको एक साथ पीस लें)

सूखे मसाले - हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला  खटाई के लिए - 2-3 चम्मच नींबू का रस या इमली का गूदा (यह सबसे जरूरी ट्रिक है जो गले में खुजली नहीं होने देती)

तेजपत्ता और हींग -

नमक - स्वादानुसार

बनाने की विधि (Step-by-Step Recipe):

Advertisement

ओल काटने और उबालने की ट्रिक: ओल के छिलके उतारते समय हाथों में सरसों का तेल लगा लें ताकि खुजली न हो. अब इसे मनचाहे टुकड़ों में काट लें.कटी हुई ओल को कुकर में थोड़ा पानी, नमक और नींबू का रस या अमचूर पाउडर डालकर 1 से 2 सीटी आने तक उबाल लें. (खट्टा मिलाने से ओल की कड़वाहट और गले की खराश पूरी तरह खत्म हो जाती है).

उबलने के बाद ओल के टुकड़ों को पानी से निकालकर अलग रख लें और चाहें तो इन्हें सरसों के तेल में हल्का सुनहरा होने तक तल लें.

मसाला भूनना:एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें. तेल जब अच्छे से गरम हो जाए तब इसमें तेजपत्ता, हींग और जीरा का तड़का दें.अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें.

इसके बाद तैयार किया हुआ अदरक-लहसुन और खड़े मसालों का पेस्ट डालें. साथ ही हल्दी, लाल मिर्च और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर मिलाएं. मसालों को मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक कि मसाले से तेल अलग न होने लगे.

अब इसमें पिसा हुआ टमाटर डालकर अच्छी तरह पकाएं.

सब्जी पकाना: मसाले अच्छी तरह भुन जाने के बाद इसमें तले या उबले हुए ओल के टुकड़े डालें. मसालों के साथ ओल को 2 से 3 मिनट तक अच्छे से भून लें ताकि मसाले अंदर तक समा जाएं.

Advertisement

ग्रेवी तैयार करना: अब इसमें आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी डालें (पूरी या पराठे के साथ खाने के लिए इसकी ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी अच्छी लगती है).

स्वादानुसार नमक डालें और ढककर धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकने दें, ताकि ओल रस को अच्छी तरह सोख ले.

अंत में ऊपर से गरम मसाला पाउडर और बारीक कटा हुआ हरा धनिया छिड़कें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement