scorecardresearch
 

Dal ki khasta Kachori: नाश्ते में ब्रेड-सैंडविच खाकर हो गए बोर, अब बनाएं भुनी दाल और मेथी वाली खस्ता कचौड़ी, पड़ोस के घर तक पहुंचेगी खुशबू

Dal ki khasta Kachori: हम सभी में ज्यादातर लोगों ने आलू और प्याज की कचौड़ी कई बार खाई होंगी लेकिन क्या आपने कभी दाल की कचौड़ी ट्राई की है. भुनी दाल और कसूरी मेथी वाली ये कचौड़ी अंदर से जितनी फ्लेवरफुल होती है, बाहर से उतनी ही खस्ता. आइए जानते हैं कि इसे आप कैसे आसानी से बना सकते हैं.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं खस्ता कचौड़ी (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं खस्ता कचौड़ी (Photo: ITG)

Dal ki khasta Kachori: सुबह के नाश्ते में ज्यादातर लोग ब्रेड, सैंडविड या बहुत हुई तो पोहा या चीला खा लेते हैं. रोज के लिहाज से तो ये सब ठीक है लेकिन कभी-कभी और वीकेंड पर नाश्ते में हर किसी का कुछ अच्छा खाने का मन करता है. अगर आप भी सुबह साधारण नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार अपनी रसोई में बनाएं भुनी दाल और मेथी की खस्ता कचौड़ी बनाएं.

यह कचौड़ी इतनी टेस्टी और लाजवाब बनती हैं कि इसके आगे बाजार की कचौड़ी फेल हो जाएगी. मेथी की भीनी-भीनी खुशबू और भुनी हुई दाल का सोंधापन जब तेल में जाकर पकता है तो इसकी महक पूरे घर ही नहीं बल्कि आपके पड़ोसी के घर तक भी फैल जाएगी. यहां हम आपको इसे बनाने का तरीका बता रहे हैं.

सामग्री (Ingredients)
गेहूं का आटा या मैदा: 2 कप

कसूरी मेथी

धुली मूंग या उड़द दाल (भिगोई हुई): 1/2 कप

सूजी (रवा): 2 बड़े चम्मच (कचौड़ी को एक्स्ट्रा क्रिस्पी बनाने के लिए)

अजवाइन: 1/2 छोटा चम्मच

सौंफ और खड़ा धनिया (दरदरा कुटा हुआ): 1 बड़ा चम्मच

हींग: 2 चुटकी

लाल मिर्च और हल्दी पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच

अमचूर पाउडर या चाट मसाला: 1 छोटा चम्मच

तेल/घी (मोयन के लिए): 4 बड़े चम्मच

नमक: स्वादानुसार

तेल: तलने के लिए

Advertisement

बनाने का तरीका 
भिगोई हुई दाल को बिना पानी डाले मिक्सी में दरदरा पीस लें. अब एक पैन में दो चम्मच तेल गरम करें. इसमें हींग, कुटी सौंफ-धनिया डालें. इसके बाद दरदरी दाल, लाल मिर्च, हल्दी, अमचूर और नमक डालकर दाल को सुनहरा और सूखा (सोंधा) होने तक अच्छी तरह भून लें. मसाला ठंडा होने दें.

एक बड़े बर्तन में आटा (या मैदा), सूजी, बारीक कटी मेथी, अजवाइन, कसूरी मेथी, थोड़ा सा नमक और 4 चम्मच तेल का मोयन डालें. आटे को हाथों से रगड़कर मिक्स करें (जब मुट्ठी बांधने पर आटा बंधने लगे तो मोयन परफेक्ट है). अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालकर एक मध्यम सॉफ्ट (न ज्यादा कड़ा, न ज्यादा मुलायम) आटा गूंथ लें. आटे को 15 मिनट कपड़े से ढककर रख दें.

आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें. एक लोई को हाथ से फैलाकर कटोरी जैसा आकार दें और बीच में एक चम्मच भुनी दाल का मसाला भरें. चारों तरफ से आटे को समेटते हुए बंद करें और अतिरिक्त आटा हटा दें.

भरी हुई लोई को हथेलियों से दबाकर चपटा करें या बेलन से बिल्कुल हल्का सा मोटा बेल लें (ध्यान रहे कचौड़ी फटने न पाए).

कढ़ाई में तेल मध्यम गरम करें. आंच को बिल्कुल धीमा कर दें और कचौड़ियों को तेल में डालें. कचौड़ियों को धीमी आंच पर अलट-पलट कर सुनहरा और एकदम खस्ता होने तक तल लें. तेज आंच पर तलने से कचौड़ियां अंदर से कच्ची रह जाएंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement