Snake Hole VS Scorpion Hole: मानसून और गर्मी के मौसम में गार्डन, बालकनी या घर के कोनों में छोटे-छोटे छेद दिखना बहुत कॉमन है. अक्सर लोग इसे अनदेखा कर देते हैं लेकिन कई बार ये छेद किसी खतरनाक जीव या कीड़े का घर भी हो सकते हैं. चूहे, सांप या बिच्छू, इनमें से कोई भी इन छेदों के अंदर हो सकता है. यदि आप घर में सुरक्षित रहना चाहते हैं तो इन छेदों को पहचानने का तरीका और इनसे जुड़ी सावधानियां आपको पता होनी चाहिए ताकि आपको पता लग जाए कि कौन सा बिल सांप का हो सकता है और कौन सा बिच्छू का.
सांप का बिल कैसे पहचानें?
सांप के बिल को पहचानना मुश्किल हो सकता है, लेकिन कुछ चीजें गौर करने लायक हैं. आमतौर पर सांप का बिल काफी स्मूद और गोल होता है. इसके किनारे पर मिट्टी के निशान ज्यादा नहीं होते क्योंकि सांप अपनी बॉडी को रगड़ते हुए अंदर जाता है.
यदि बिल के पास आपको किसी जीव के केंचुली (स्किन) के टुकड़े या वहां से कोई अजीब सी गंध आ रही हो, तो वहां सांप होने की पॉसिबिलिटी ज्यादा है. सांप के बिल अक्सर किसी दीवार के बेस के पास या बड़े पत्थरों के नीचे बने होते हैं.
बिच्छू के घर की खासियत
बिच्छू नमी और अंधेरी जगह बहुत पसंद करते हैं. इनके घर या छेद सांप के बिल की तुलना में बहुत छोटे और इरेगुलर होते हैं. बिच्छू का छेद अक्सर गार्डन की गीली मिट्टी या ईंटों के ढेर के नीचे मिलता है.
यदि छेद के पास बहुत बारीक और सूखी मिट्टी का ढेर दिखे तो यह बिच्छू या किसी बड़े कीड़े का संकेत हो सकता है. ये जीव अक्सर रात में बाहर आते हैं इसलिए यदि आपको शाम के समय इन छेदों के आसपास कोई हलचल दिखे तो वहां बिल्कुल न जाएं.
सावधानी ही है सबसे बड़ा उपाय
गर्मी या मानसून के दौरान आपको घर या गार्डन में ऐसे छेद दिखें तो सबसे पहले उस एरिया में बच्चों और पालतू जानवरों को जाने से रोकें. कभी भी नंगे पैर गार्डन में न टहलें. इन छेदों को बंद करने की कोशिश में जल्दबाजी न करें.
यदि वो छेद बहुत पुराना लग रहा है तो उसमें मिट्टी या कंक्रीट भरकर उसे लेवल कर देना ही सबसे बेहतर तरीका है.
अगर आपको शक है कि अंदर सांप हो सकता है तो खुद रिस्क लेने के बजाय एक्सपर्ट या वाइल्डलाइफ टीम को कॉल करें. गार्डन को हमेशा साफ-सुथरा रखें क्योंकि कचरा और सूखे पत्तों का ढेर इन जहरीले जीवों के लिए बेस्ट छिपने की जगह होती है.