सांप (Snake) धरती पर पाए जाने वाले सबसे पुराने जीवों में से एक माना जाता है. सांप एक रेंगने वाला जीव है, जिसके पैर नहीं होते, लेकिन फिर भी यह बहुत तेजी से चल सकता है. दुनिया भर में सांपों की हजारों प्रजातियां पाई जाती हैं. कुछ सांप जहरीले होते हैं, जबकि कई पूरी तरह से सुरक्षित भी होते हैं.
भारत में भी सांपों की कई प्रजातियां मिलती हैं. इनमें कोबरा, करैत, रसेल वाइपर और अजगर काफी फेमस हैं. खासकर कोबरा को भारतीय संस्कृति में धार्मिक महत्व भी दिया जाता है. नाग पंचमी जैसे त्योहारों में सांपों की पूजा की जाती है.
सांप मुख्य रूप से खेतों, जंगलों, पहाड़ों और पानी के आसपास वाले इलाकों में पाए जाते हैं. कुछ सांप पेड़ों पर रहते हैं, तो कुछ जमीन के अंदर बिल बनाकर जीवन बिताते हैं. उनका भोजन मुख्य रूप से चूहे, मेंढक, छिपकली, छोटे पक्षी और अन्य छोटे जीव होते हैं. इस वजह से सांप पर्यावरण के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं, क्योंकि वे चूहों की संख्या नियंत्रित करने में मदद करते हैं.
अक्सर लोग सांप को देखते ही डर जाते हैं, लेकिन हर सांप खतरनाक नहीं होता. अधिकांश सांप इंसानों से दूर रहना पसंद करते हैं और तभी हमला करते हैं जब उन्हें खतरा महसूस होता है. जहरीले सांप के काटने पर तुरंत इलाज कराना जरूरी होता है.। गांवों और ग्रामीण इलाकों में जागरूकता की कमी के कारण कई लोग समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते.
सांप अपनी त्वचा समय-समय पर बदलते हैं, जिसे केंचुल छोड़ना कहा जाता है. यह उनकी प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा है. उनकी सूंघने की क्षमता जीभ के जरिए काम करती है, इसलिए वे बार-बार जीभ बाहर निकालते दिखाई देते हैं.
आज के समय में जंगलों की कटाई और तेजी से बढ़ते शहरीकरण के कारण सांपों का प्राकृतिक आवास कम होता जा रहा है. इसके चलते कई बार सांप इंसानी बस्तियों में भी दिखाई देते हैं. वन्यजीव विशेषज्ञ लोगों से अपील करते हैं कि सांप दिखने पर उन्हें मारने के बजाय रेस्क्यू टीम को सूचना दें.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में ज़हरीली नागिन के साथ खेलना 40 वर्षीय दिव्यांग उमेश को भारी पड़ गया. शराब के नशे में उमेश नागिन को पकड़कर लोगों को तमाशा दिखा रहा था. इसी दौरान नागिन ने उसके हाथ पर कई बार डस लिया. हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उमेश सांप पकड़ने का काम करता था और घटना का वीडियो भी सामने आया है.
Betul Snake Rescue: बैतूल के सोनाघाटी में केके मालवीय के घर टॉयलेट सीट पर मिला 5 फीट लंबा कोबरा. सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू. पढ़ें पूरी खबर...
हल्द्वानी के हीरानगर इलाके में घर के बाहर खड़ी स्कूटी के अंदर अचानक करीब 8 फीट लंबा सांप घुस गया. वाहन में सांप देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर स्नेक कैचर और वन विभाग की टीम पहुंची. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को स्कूटी से सुरक्षित बाहर निकाला गया और बाद में जंगल में छोड़ दिया गया. घटना का वीडियो वायरल है.
बिजनौर के नहटौर स्थित पेट्रोल पंप पर अचानक कोबरा सांप दिखाई देने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई. पेट्रोल भरवाने आए ग्राहक सांप से दूरी बनाकर खड़े हो गए और कई लोग वीडियो बनाने लगे. सूचना मिलने पर सर्प मित्र बी भास्कर मौके पर पहुंचे. उन्हें देखते ही कोबरा फन फैलाकर आक्रामक हो गया. काफी सावधानी के बाद सर्प मित्र ने सांप को सुरक्षित पकड़कर पेट्रोल पंप से बाहर निकाल दिया.
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के काशीपुरा गांव में करीब 15 फीट लंबे अजगर को लेकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई. खेत में अजगर ने एक सियार को जकड़ लिया और उसे निगल लिया. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ा गया और गांव से दूर प्राकृतिक जंगल में छोड़ दिया गया. रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.
Bhind Python Attack: भिंड के काशीपुरा में 15 फीट लंबे अजगर ने सियार को अपने शिकंजे में जकड़कर जिंदा निगला. वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू. पढ़ें पूरी खबर...
मध्य प्रदेश के सागर में एक घर की किचन में करीब 8 फीट लंबा सांप मिलने से हड़कंप मच गया. सांप गैस टंकी के पीछे छिपा था, जिसे देखकर परिवार के लोग घर से बाहर निकल आए. सूचना मिलने पर स्नेक कैचर बबलू पवार मौके पर पहुंचे और सावधानी से सांप का रेस्क्यू किया. बताया गया कि सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति का है. रेस्क्यू के बाद उसे जंगल में छोड़ने की तैयारी की गई.
उदयपुर के ट्रेजर टाउन में करीब 10 फीट लंबा अजगर कार के इंजन और बोनट के अंदर घुस गया. अजगर को कार में जाते देख कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पहुंचे स्नेक कैचर ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला और जंगल में छोड़ दिया. वीडियो में जानें मामला.
Snake Safety Tips: बारिश के मौसम में घरों के अंदर कई तरह के कीड़ों-मकौड़े और सांपों के घुस आने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप सांपों को अपने घर से दूर रखना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बता रहे हैं जो आपके काफी काम आ सकते हैं.
हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के बडेरा गांव में गन्ने के खेत में 15 फीट लंबा मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. अजगर ने एक सियार को शिकार बनाया था, जिसे वन विभाग और सर्प मित्र ने मिलकर सुरक्षित रेस्क्यू कर गोमती नदी के किनारे छोड़ दिया गया.
क्या आप जानते हैं दुनिया में एक ऐसी जगह है, जहां इतने ज्यादा सांप हैं कि वहां लोगों के जाने की मनाही है. तो समझते हैं वहां कितने सांप हैं?
हैदराबाद में एक IT कंपनी के बाहर विशाल अजगर दिखाई दिया। वायरल वीडियो में एक युवक अजगर को पकड़कर कंधे पर लटकाता और फिर दोपहिया वाहन से ले जाता नजर आया। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के आंबोली झरने पर अचानक बड़ा सांप पर्यटकों के पास आ गिरा. सांप को इतनी करीब देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई. मौके पर एक अभिभावक अपने छोटे बच्चे के साथ था. पर्यटक तुरंत सुरक्षित जगह की ओर हट गए. घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. सांप के अचानक गिरने से वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई.
Plants That Attract Snakes: बारिश में घरों में सांपों के निकलने की घटनाएं काफी सुनने को मिलती हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने घर को सांपों से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे पौंधों की जानकारी दे रहे हैं जो सांपों को इंसानी बस्ती और घरों की तरफ खींचते हैं.
राजौरी के मनमा बरमारी गांव में सांप के डसने से दो सगी बहनों की मौत हो गई. दोनों बहनें परिवार के साथ एक कमरे में सो रही थीं, तभी सांप बिस्तर पर पहुंचा और उन्हें डस लिया.
गुजरात के सूरत के सणिया गांव में एक बुजुर्ग को सांप ने डस लिया। उन्होंने डंडे से सांप को मारने के बाद उसे प्लास्टिक की थैली में रखा और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने सांप की पहचान के आधार पर उनका इलाज शुरू किया।
पश्चिम बंगाल में गंगा के उफान से रतुआ ब्लॉक अस्पताल का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा पानी में डूब गया है. मुख्य मार्ग कटने से अस्पताल तक पहुंचने का रास्ता केवल नाव तक सीमित है. बिजली भी पूरी तरह गुल है और गलियारों में सांप व कीड़े घूम रहे हैं. इसके बावजूद डॉक्टर अरिजीत और मेडिकल स्टाफ ने अस्पताल नहीं छोड़ा. वे घुटने तक पानी में चलकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं.
किंग कोबरा के जहर से बचने की नई उम्मीद जगी है. वैज्ञानिकों ने पांच नैनोबॉडी से ऐसा एंटीवेनम तैयार किया है, जिसने टेस्ट में कई खतरनाक कोबरा और किंग कोबरा के जहर के खिलाफ चूहों की जान बचाई.
ओडिशा के बालासोर जिले में सुबर्णरेखा नदी में मछली पकड़ते समय एक मछुआरे के जाल में विशाल अजगर फंस गया. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानी से अजगर को जाल से बाहर निकाला. अधिकारियों के अनुसार अजगर करीब 15 किलोग्राम वजनी और लगभग पांच मीटर लंबा था. जांच में स्वस्थ मिलने के बाद उसे अहंपाड़ा जंगल में सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया.
यूपी के चित्रकूट में कलेक्ट्रेट रोड के पास नाले में 10 से 15 फीट लंबा इंडियन रॉक पाइथन मिला. अजगर को देखने भीड़ जुट गई और लोग वीडियो बनाने के लिए करीब पहुंचने लगे. पुलिस और वन विभाग ने रेस्क्यू कर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया. वीडियो में जानें क्या है पूरा मामला.
मामला उत्तर प्रदेश के चित्रकूट का है, जहां सांप काटने के बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन एंटी स्नेक वेनम जैसी जरूरी सुविधाओं उपलब्ध ना होने के कारण उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया. अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हौ गई. अब NHRC ने इस मामले पर बड़ा एक्शन लिया है.