scorecardresearch
 

How To Get Rid Of Ants From Rice: चींटियों ने चावल-दाल के डिब्बे में घुसकर कर रखा है नाक में दम? बस डालें ये 2 सस्ती चीजें और मिनटों में पाएं छुटकारा!

How To Remove Ants From Rice: गर्मियों के मौसम में चावल और दाल में चींटियां लगना एक बड़ी समस्या बन जाती है. अगर आप भी इससे परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए है. हम आपको चावलों और दालों में चींटियों से चावल और दालों को बचाने का एक बेहद सस्ता तरीका बताने वाले हैं.

Advertisement
X
चावल और दाल स्टोर करते वक्त उनके डिब्बों को अच्छे से बंद करना जरूरी है. (Photo: ITG)
चावल और दाल स्टोर करते वक्त उनके डिब्बों को अच्छे से बंद करना जरूरी है. (Photo: ITG)

How To Remove Ants From Rice: गर्मियों के मौसम में जैसे-जैसे बाहर का तापमान बढ़ता का है, वैसे-वैसे घर भी भट्टी जैसा तपने लगता है. घर में अगर गर्मी का कोई हॉटस्पॉट होता है तो वो रसोई होती है. इस मौसम में रसोई में कई तरह की परेशानियां बढ़ने लगती हैं, जिसमें से एक लाल और काली चींटियों का इधर-उधर नजर आना भी होता है. गर्मी में चींटियां तेजी से घरों में घुसने लगती हैं और सबसे ज्यादा हमला चावल, दाल और दूसरी खाने-पीने की चीजों पर करती हैं. कई बार डिब्बा खोलते ही उसमें चींटियां भरी मिलती हैं, जिससे पूरा सामान खराब लगने लगता है.

अगर आपके घर में भी गर्मियों के दौरान चावल या दाल में चींटियां लग रही हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं.

गर्मियों में चावल और दाल में क्यों लगती हैं चींटियां?
गर्मी के मौसम में चींटियां ठंडी और खाने वाली जगहों की तलाश में रहती हैं. चावल और दाल में हल्की प्राकृतिक मिठास होती है, जिसकी वजह से चींटियां उनकी तरफ जल्दी आकर्षित हो जाती हैं. अगर अनाज ठीक से बंद करके न रखा जाए, तो चींटियां तुरंत उसमें पहुंच जाती हैं.

बोरिक पाउडर और लौंग का करें इस्तेमाल
अगर गर्मियों में आपकी रसोई में रखे चावल के डिब्बे में भी चींटियां चढ़ जाती हैं, तो आप ये आसान तरीका अपना सकते हैं. चींटियां दूर रखने के लिए बोकिर पाउडर और लौंग वाला ये तरीका काफी असरदार माना जाता है.

Advertisement

ऐसे करें इस्तेमाल
ये तरीका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चावल को किसी बड़े बर्तन में निकाल लें.
अब उसमें थोड़ा-सा बोरिक पाउडर मिलाएं.
इसके बाद 4-5 लौंग डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
फिर चावल को एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें.

लौंग की तेज खुशबू और बोरिक पाउडर की वजह से चींटियां डिब्बे के आसपास नहीं आती हैं.

चींटियों से बचने के लिए ध्यान रखें ये बातें
अगर आप चींटियों से बचना चाहते हैं तो आप कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं.  

चावल और दाल हमेशा एयरटाइट डिब्बे में रखें.
रसोई को सूखा और साफ रखें.
मीठी चीजें खुली न छोड़ें.
रोजाना प्लेटफॉर्म और फर्श की अच्छे से सफाई करें.

इन आसान घरेलू उपायों की मदद से आप गर्मियों में चावल और दाल को चींटियों से बचाकर रख सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement