scorecardresearch
 

How to Wash Clothes: खारे पानी से बेजान और फीके पड़ गए कपड़े? रसोई की ये 4 चीजें मिनटों में लौटा देंगी शोरूम जैसी चमक

अगर खारे पानी की वजह से आपके कपड़ों का रंग फीका पड़ गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं. घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से कपड़ों की चमक काफी हद तक वापस लाई जा सकती है. जानिए ऐसे घरेलू उपाय जो कपड़ों को फिर से फ्रेश और आकर्षक बनाने में मदद करेंगे.

Advertisement
X
कपड़ो को तेज धूप में सीधे न सुखाएं. (PHOTO:AI)
कपड़ो को तेज धूप में सीधे न सुखाएं. (PHOTO:AI)

How to Wash Clothes: क्या आपके फेवरेट कलरफुल कपड़े कुछ ही महीनों में पुराने और बेजान दिखने लगे हैं? इसकी वजह आपका डिटर्जेंट नहीं, बल्कि आपके घर की टोंटी से आने वाला खारा पानी हो सकता है. भारत के कई इलाकों में पानी में खारापन और टीडीएस की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि वह न सिर्फ सेहत बल्कि हमारे कपड़ों को भी नुकसान पहुंचाती है. इस खारे पानी में मौजूद हार्ड मिनरल्स डिटर्जेंट के साथ मिलकर कपड़ों पर एक अदृश्य सफेद परत बना देते हैं. इससे कपड़ों के रेशे कमजोर हो जाते हैं और उनका असली रंग धीरे-धीरे उड़ने लगता है. 

घर चाहे कितना भी साफ हो, लेकिन अगर कपड़ों की चमक चली जाए तो पूरा लुक फीका लगने लगता है. अक्सर लोग इस समस्या से निपटने के लिए महंगे फैब्रिक कंडीशनर या केमिकल वाले लिक्विड प्रोडक्ट्स खरीदने लगते हैं, जो जेब पर भारी पड़ते हैं और कई बार कपड़ों को और नुकसान पहुंचाते हैं. मगर अच्छी बात यह है कि इस समस्या का बेहद सस्ता और घरेलू समाधान आपके घर में ही छिपा है? आइए जानते हैं कैसे घरेलू चीजों के इस्तेमाल से आप खारे पानी के असर को बेअसर कर कपड़ों की खोई हुई रंगत वापस ला सकते हैं.

सफेद सिरका का करें इस्तेमाल

सफेद सिरका कपड़ों पर जमे नमक और मिनरल्स की परत को हटाने में मदद करता है. इससे कपड़े मुलायम भी बनते हैं और उनकी चमक बेहतर दिखाई देती है.

Advertisement

कैसे करें इस्तेमाल?

एक बाल्टी पानी में आधा कप सफेद सिरका मिलाएं.
फीके कपड़ों को 20 से 30 मिनट तक इसमें भिगो दें.
इसके बाद हल्के डिटर्जेंट से धोकर छांव में सुखाएं.

बेकिंग सोडा से हटाएं जमी परत

खारे पानी की वजह से कपड़ों पर कई बार मिनरल्स की एक परत जम जाती है, जिससे रंग फीका दिखने लगता है. यह तरीका कपड़ों को साफ और फ्रेश दिखाने में मदद करता है.

क्या करें?

डिटर्जेंट में दो से तीन चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. उसके बाद कपड़ों को सामान्य तरीके से कपड़े धो लें.

नींबू का रस भी है फायदेमंद

नींबू प्राकृतिक क्लीनर की तरह काम करता है और कपड़ों की ताजगी बढ़ाने में मदद करता है. ध्यान रखें कि कलरफुल कपड़ों को ज्यादा देर तक नींबू वाले पानी में न रखें.

कैसे इस्तेमाल करें?

एक बाल्टी पानी में 2 से 3 नींबू का रस मिलाएं.
कपड़ों को 15 से 20 मिनट तक इसमें भिगोकर धो लें.

सही डिटर्जेंट का चुनाव करें

अगर आपके इलाके का पानी खारा है तो सामान्य डिटर्जेंट की बजाय हार्ड वॉटर के साथ इस्तेमाल के लिए सही या लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें. ऐसे डिटर्जेंट पानी में बेहतर तरीके से घुलते हैं और कपड़ों पर साबुन या मिनरल्स की परत भी नहीं जमने देते हैं.

Advertisement

धूप में ज्यादा देर न सुखाएं

तेज धूप भी कपड़ों का रंग जल्दी फीका कर सकती है. इसलिए रंगीन कपड़ों को हमेशा उल्टा करके छांव या हल्की धूप में सुखाएं. इससे उनका रंग लंबे समय तक बना रहता है.

फैब्रिक कंडीशनर का इस्तेमाल करें

कपड़े धोने के बाद फैब्रिक कंडीशनर का इस्तेमाल करने से कपड़े मुलायम रहते हैं और उनकी चमक भी बेहतर नजर आती है. यह खारे पानी के असर को कुछ हद तक कम करने में भी मदद करता है.

कपड़ों का रंग लंबे समय तक बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

  • हमेशा कपड़ों के केयर लेबल को पढ़कर ही धोएं.
  • बहुत गर्म पानी में रंगीन कपड़े धोने से बचें.
  • जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें.
  • रंगीन और सफेद कपड़ों को अलग-अलग धोएं.
  • समय-समय पर वॉशिंग मशीन की भी सफाई करते रहें, ताकि उसमें जमा मिनरल्स कपड़ों पर असर न डालें.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement