scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

कौन है 'आवारापन 2' का खूंखार विलेन? इमरान हाशमी से भिड़ेगा, वामिका गब्बी संग खास रिश्ता

 पूरन गब्बी
  • 1/9

फिल्म आवारापन 2 के इंटेंस ट्रेलर में इमरान हाशमी के अलावा इसके विलेन ने भी लाइमलाइट लूटी. पूरन गब्बी मूवी के मेन विलेन हैं. जिनके खूंखार अवतार की झलक दिखने को मिली.
 

 पूरन गब्बी
  • 2/9

इंटरनेट पर पूरन की चर्चा हो रही है. कम लोग जानते होंगे कि वो बॉलीवुड डीवा वामिका गब्बी के भाई हैं. ट्रेलर देखने के बाद वामिका ने भाई की तारीफ की है.
 

 पूरन गब्बी
  • 3/9

पूरन इंडस्ट्री में नए नहीं हैं. उन्होंने इससे पहले जीरो, शुभ मंगल ज्यादा सावधान, ब्लैक वॉरेंट में काम किया है. लेकिन उनके काम को उम्मीद के मुताबिक सराहना नहीं मिली.
 

Advertisement
 पूरन गब्बी
  • 4/9

पूरन इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना पाए. लेकिन कहते हैं ना देर आए दुरुस्त आए...अब उन्हें आवारापन 2 में बड़ा रोल प्ले करने का मौका मिला है. 
 

 पूरन गब्बी
  • 5/9

इमरान हाशमी स्टारर फिल्म में उनका रोल प्रॉमिसिंग लगा है. तभी तो ट्रेलर में पूरन की हल्की सी झलक देखने के बाद फैंस क्रेजी हो गए हैं.
 

 पूरन गब्बी
  • 6/9

फैंस का मानना है आवारापन 2 उनके करियर के लिए गेमचेंजर हो सकती है. ब्लैक वॉरेंट में रंगा बनकर भी उन्होंने अच्छा काम किया था. पूरन एक्टर होने के साथ इंडिपेंडेंट म्यूजिशियन भी हैं.
 

 पूरन गब्बी
  • 7/9

म्यूजिक सिंगल स्विम से उन्होंने डेब्यू किया था. वो कॉन्सर्ट में अपनी सिंगिंग का जादू बिखेरते हैं. एक्टिंग, सिंगिंग के अलावा उनके यूनीक पर्सोना की चर्चा होती है.
 

 पूरन गब्बी
  • 8/9

पूरन का इंस्टा अकाउंट उनके ओवर द टॉप फैशन सेंस को रिवील करता है. वो फैंस के फेवरेट हैं. उनके इंस्टा पर 4,733 फॉलोअर्स हैं.
 

 पूरन गब्बी
  • 9/9

बात करें आवारापन 2 की तो, इसे सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. इसमें इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी भी नजर आएंगी.
 

All Photos: Instagram @purangabbi
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement