scorecardresearch
 

Water Filter Cleaning: फिल्टर में जम गई जिद्दी गंदगी और चिपचिपाहट, रसोई की इस चीज से करें मिनटों में साफ

Water Filter Cleaning: पानी का फिल्टर यानी आरओ का इस्तेमाल हम सभी साफ पानी के लिए करते हैं लेकिन लगातार इस्तेमाल के कारण इसमें काई और गंदगी जमा होना बेहद आम बात है. गंदे फिल्टर का पानी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए यहां हम आपको उसे साफ करने के कुछ आसान ट्रिक्स बता रहे हैं.

Advertisement
X
ऐसे साफ करें वॉटर प्यूरिफायर (Photo: ITG)
ऐसे साफ करें वॉटर प्यूरिफायर (Photo: ITG)

आजकल के दौर में घरों में हर कोई वॉटर प्यूरिफायर यानी आरओ का इस्तेमाल करता है. लेकिन सेहतमंद रहने के लिए साफ पानी जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उस बर्तन या फिल्टर की सफाई जिसमें पानी रखा जाता है. अक्सर लगातार पानी जमा रहने के कारण घर पर लगे वॉटर फिल्टर अंदर से गंदे हो जाते हैं. उनके अंदरूनी हिस्सों में हरी काई, पीलापन और चिपचिपी गंदगी जमा हो जाती है. यह गंदगी न सिर्फ पानी का स्वाद खराब करती है बल्कि पानी को दूषित भी कर देती है.

अगर आपके घर के फिल्टर का भी यही हाल है तो आपको किसी महंगे केमिकल या मैकेनिक की जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में रखी सिर्फ 4 चीजों की मदद से आप मिनटों में फिल्टर की काई और जिद्दी गंदगी को पूरी तरह साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे डीप क्लीन करने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका.

इन 4 चीजों की पड़ेगी जरूरत
सफेद सिरका

बेकिंग सोडा

नींबू का रस

सेंधा नमक या सादा नमक

सफाई करने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि 
सबसे पहले फिल्टर का सारा पानी निकाल लें और उसके सभी हिस्सों (जैसे कल्प, टैप और जाली) को अलग-अलग कर लें.

एक कटोरी में 4 चम्मच बेकिंग सोडा और आधा कप सफेद सिरका मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को फिल्टर के अंदरूनी हिस्सों और जहां काई जमी है, वहां लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. सिरका काई को ढीला कर देगा और बेकिंग सोडा बैक्टीरिया को खत्म करेगा.

Advertisement

10 मिनट बाद एक साफ स्पंज या मुलायम ब्रश लें. उस पर थोड़ा सा नमक और नींबू का रस लगाएं और फिल्टर को हल्के हाथों से रगड़ें. नमक के दरदरेपन से काई और पीलापन आसानी से छूट जाएगा.

फिल्टर के नल में भी अक्सर काई जमा हो जाती है. इसके लिए एक पुराने टूथब्रश पर बेकिंग सोडा लगाकर नल के अंदरूनी हिस्से को अच्छी तरह साफ करें.

अब पूरे फिल्टर को गुनगुने या साफ पानी से 2-3 बार अच्छी तरह धो लें ताकि सिरके और सोडे की महक निकल जाए. पानी भरने से पहले फिल्टर को कुछ देर धूप में या हवा में अच्छी तरह सुखा लें. आपका फिल्टर बिल्कुल नए जैसा चमक उठेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement