scorecardresearch
 

Toilet Cleaning Hack: गंदी टॉयलेट सीट साफ करने के लिए नहीं रगड़ना पड़ेगा ब्रश! बस टूथपेस्ट में मिलाएं ये 1 चीज, 5 मिनट में आएगी चमक

Toilet Cleaning Hack: टॉयलेट सीट पर जमे पीले दाग और बदबू से परेशान हैं? अब आपको घंटों ब्रश रगड़ने की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस 'नो-ब्रश' हैक में जानें कैसे टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा की मदद से मिनटों में टॉयलेट को नया जैसा चमकाया जा सकता है। कम खर्च में स्मार्ट सफाई का यह तरीका आपके बहुत काम आएगा।

Advertisement
X
इस हैक से पैसे और समय दोनों की बचत होती है. (Photo: ITG)
इस हैक से पैसे और समय दोनों की बचत होती है. (Photo: ITG)

Toilet Cleaning Hack: अगर आप भी बार-बार टॉयलेट सीट को ब्रश से रगड़ने से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए है. हम आज आपको एक ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं, जिसकी मदद से टॉयलेट सीट आसानी से साफ हो जाएगी. टॉयलेट सीट साफ करने का ये स्मार्ट तरीका न केवल जिद्दी पीले दागों को हटाता है, बल्कि बदबू भी दूर भागता है. ज्यादा मेहनत और महंगे केमिकल्स से छुटकारा पाने के लिए आप टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा से टॉयलेट सीट की सफाई कर सकते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये ट्रिक लोगों को इसलिए पसंद आ रही है क्योंकि इसमें कम मेहनत में टॉयलेट सीट साफ और चमकदार हो जाती है. खास बात ये है कि ब्रश से जोर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती, फिर भी दाग और बदबू आसानी से दूर हो जाते हैं. चलिए जानते हैं कैसे इस्तेमाल करें ये ट्रिक.

क्या है ये नो ब्रश क्लीनिंग हैक?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नो-ब्रश क्लीनिंग हैक टॉयलेट सीट साफ करने का एक बहुत ही आसान तरीका है. इसमें आप बिना ज्यादा मेहनत या ब्रश के भी जिद्दी गंदगी साफ की जा सकती है. इस ट्रिक के लिए आपको सिर्फ टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा की जरूरत पड़ेगी. इन दोनों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार किया जाता है, जो हल्के स्क्रबर की तरह काम करता है.  

कैसे करें इस्तेमाल? 
इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको पहले टूथपेस्ट और सोडा से पेस्ट तैयार करना होगा.

1. सबसे पहले एक बाउल में थोड़ा टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा मिलाएं.
2. इस पेस्ट को टॉयलेट सीट पर लगा दें.
3. इस पेस्ट को कुछ मिनट के लिए ऐसे ही लगा छोड़ दें.
4. इसके बाद कपड़े या स्पंज की मदद से हल्के हाथ से साफ करें और आखिर में पानी से धो लें.

समय और पैसे दोनों की होगी बचत
इस हैक की सबसे अच्छी बात ये है कि इससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है. इसके लिए आपको बाजार से कोई भी महंगा प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है. इसके साथ ही सफाई भी जल्दी व आसानी से हो जाती है. यानी कम खर्च में बेहतरीन रिजल्ट मिल जाता है और मेहनत भी कम लगती है.

अगर आपके मन ये सवाल है कि क्या इसका इस्तेमाल करने से सीट खराब हो जाती है, तो बता दें ऐसा नहीं है. ये तरीका टॉयलेट सीट साफ करने के लिए बिल्कुल सुरक्षित है. टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा दोनों ही हल्के होते हैं, इसलिए टॉयलेट सीट को नुकसान नहीं पहुंचाते.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement