How To Clean Tea Strainer At Home: भारतीय घरों में दिन की शुरुआत अक्सर एक कप गरमा-गरम चाय से होती है. लेकिन इस वजह से रोजाना इस्तेमाल होने की वजह से स्टील वाली चाय की छलनी जल्दी गंदी हो जाती है और छलनी पर चायपत्ती की परत जमने लगती है,जिससे उसके छोटे-छोटे छेद भी बंद हो जाते हैं. इससे एक तो चाय छलनी दिखने में गंदी लगती है और दूसरा उससे चाय भी ठीक से नहीं छनती है.
कई लोग इसे साबुन या डिशवॉश जेल से साफ करते हैं, लेकिन जिद्दी गंदगी आसानी से नहीं निकलती. अगर आपकी चाय की छन्नी भी काली हो गई है, तो घर में मौजूद तीन सफेद चीजों की मदद से इसे आसानी से साफ किया जा सकता है. आइए आपको चाय की छलनी साफ करने का सिंपल तरीका बताते हैं, जिससे आपका काम आसान हो जाएगा.
ये घरेलू नुस्खा आएगा काम
इस तरीके से करें इस्तेमाल
अब हल्के हाथों से रगड़ें
जब पानी थोड़ा ठंडा हो जाए, तब छलनी को बाहर निकालें. अब स्टील वूल या स्क्रबर की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें. गंदगी पहले से ही नरम हो चुकी होगी, इसलिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. कुछ ही मिनटों में काली परत साफ होने लगेगी.
आखिर में करें यह काम
अब छलनी को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इससे उसमें फंसी चायपत्ती और गंदगी पूरी तरह निकल जाएगी. बंद छेद भी खुल जाएंगे और छलनी पहले जैसी साफ और चमकदार दिखने लगेगी.
अगर आप हफ्ते या 15 दिन में एक बार इस तरीके से छलनी साफ करेंगे, तो उस पर जिद्दी गंदगी नहीं जमेगी और चाय छानने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी. यह आसान और सस्ता घरेलू तरीका आपकी चाय की छलनी को लंबे समय तक साफ और इस्तेमाल लायक बनाए रखेगा.