scorecardresearch
 

How to Clean Kitchen Fan: किचन का एग्जॉस्ट फैन हो गया चिपचिपा, जम गया है तेल? बिना खोले साफ करने के 2 देसी जुगाड़

किचन का एग्जॉस्ट फैन अगर तेल और धुएं से चिपचिपा हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं. कुछ आसान देसी जुगाड़ और घरेलू क्लीनिंग ट्रिक्स से इसे बिना खोले भी काफी हद तक साफ किया जा सकता है.

Advertisement
X
पंखे को बिना खोले भी साफ कर सकते हैं. (Photo: ITG)
पंखे को बिना खोले भी साफ कर सकते हैं. (Photo: ITG)

Greasy exhaust fan cleaning hacks: किचन में तेल-मसाले में बनने वाला खाना स्वादिष्ट तो लगता है लेकिन उससे निकलने वाला धुंआ रसोई घर के लिए मुसीबत बन जाता है. इसका कारण है धुआं और तेल अक्सर किचन के एग्जॉस्ट फैन पर जमा हो जाता है और यदि लंबे समय तक इसे साफ नहीं किया जाए तो धीरे-धीरे वो छोटा पंखा काला, चिपचिपा होने लगता है. ऐसा होने से पंखे की हवा फेंकने की क्षमता भी कम होने लगती है क्योंकि तेल पंखे की पंखड़ियों पर जमने के कारण वो भारी हो जाती हैं और स्पीड से नहीं घूमतीं.  

अब ऐसे में कई लोग उस पंखे को खोलकर साफ करते हैं जिसमें काफी मुश्किल होती है. लेकिन यदि आप एग्जॉस्ट फैन को बिना खोले साफ करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं जिनसे आप आसानी से उसे साफ कर पाएंगे.

पंखे साफ करने के 2 आसान तरीके क्या हैं?

गुनगुने पानी, डिश सोप, बेकिंग सोडा, सिरका और माइक्रोफाइबर कपड़े जैसे घरेलू उपाय तेल की परत को ढीला कर सकते हैं, जबकि कुछ एक्सपर्ट ग्रीस हटाने के लिए WD-40 या हल्के degreaser का भी सुझाव देते हैं.  बस बिजली बंद रखें, सही घोल चुनें और नरम कपड़े से पोंछते जाएं. यह तरीका न सिर्फ मेहनत बचाता है, बल्कि फैन की परफॉर्मेंस भी बेहतर रखता है.

एग्जॉस्ट फैन को साफ करने के लिए सबसे पहले आप उसका प्लग बिजली के स्विच से निकाल दें. इसके बाद आप गुनगुना पानी और डिश सोप का घोल लें और एक बर्तन में गर्म पानी लेकर उसमें कुछ बूंदें डिशवॉश लिक्विड मिलाएं. फिर माइक्रोफाइबर कपड़े को इसमें भिगोकर ब्लेड और जाली को धीरे-धीरे पोंछें. इससे जमी हुई ग्रीस नरम पड़ने लगती है और आसानी से  निकल सकती है. अगर पंखे पर तेल के निशान अधिक जिद्दी हैं तो बेकिंग सोडा का हल्का पेस्ट बनाकर कुछ मिनट लगा दें और फिर उसे साफ कपड़े से पोंछ दें.

Advertisement

पंखा साफ करने का दूसरा तरीका है सिरका और नींबू वाला घोल. इसे बनाने के लिए गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा सिरका या नींबू रस मिलाएं. यदि उस गोल को पंखे पर लगाई जाए तो चिकनाई के कण टूटने लगते हैं यानी पंखे पर लगा चिकनापन धीरे-धीरे अपना स्थान टूट जाता है. 

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, यदि ग्रीस जिद्दी है तो हल्का डिटर्जेंट या WD-40 भी लगा सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें इस केमिकल को सीमित मात्रा में और बहुत सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए. सफाई के बाद फैन को पूरी तरह सूखने दें और फिर चलाएं.

इन बातों का रखें ध्यान

यदि पंखे की सतह पर बहुत मोटी परत जम गई है तो सूखे कपड़े से पहले धूल हटाकर फिर ये तरीके अपनाएं. एक्सपर्ट के मुताबिक, माइक्रोफाइबर कपड़ा खरोंच से बचाता है और ग्रीस को बेहतर तरीके से निकालता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement