scorecardresearch
 

Nepali Sel Roti Recipe: शाम के नाश्ते में बनाएं नेपाल की फेमस सेल रोटी, स्वाद ऐसा कि घर वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Nepali Sel Roti Recipe: शाम के नाश्ते में अगर आप चाय के साथ कुछ नया और पारंपरिक ट्राई करना चाहते हैं तो नेपाली सेल रोटी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप मिनटों में आसानी से बना सकते हैं.

Advertisement
X
नेपाली सेल रोटी रेसिपी (Photo-ITG)
नेपाली सेल रोटी रेसिपी (Photo-ITG)

Nepali Sel Roti Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता या स्नैक खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो नेपाली सेल रोटी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम यह पारंपरिक डिश स्वाद में बेहद लाजवाब होती है. इसे चाय, दही, अचार या आलू की सब्जी के साथ खाने में काफी टेस्टी लगती है. आइए जानते हैं कि घर पर नेपाली सेल रोटी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे बनाने का आसान तरीका.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 कप चावल (6–7 घंटे या रातभर भिगोए हुए)
½ कप चीनी
2 बड़े चम्मच घी
½ कप दूध
2–3 हरी इलायची (पीसी हुई)
1 चुटकी नमक
तलने के लिए घी या तेल

सेल रोटी बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले भीगे हुए चावल का पानी निकाल लें. अब चावल में दूध, चीनी और घी डालकर मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें, ताकि एकदम स्मूद घोल तैयार हो जाए. 
  2. इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और एक चुटकी नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. ध्यान रखें, घोल न ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही ज्यादा गाढ़ा. इसे 30 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  3. अब एक गहरी कड़ाही में घी या तेल गर्म करें. ध्यान रखें कि तेल बहुत ज्यादा गर्म न हो. मीडियम गैस पर तेल गर्म होने के बाद घोल को किसी बोतल, जग या डिस्पेंसर में भर लें और धीरे-धीरे गोल आकार में तेल में डालें, ताकि रिंग जैसी सेल रोटी बन जाए. शुरुआत में छोटी सेल रोटी बनाएं, इससे आकार सही बनाना आसान होगा.
  4. सेल रोटी को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. इसके बाद इसे निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि एक्स्ट्रॉ ऑयल निकल जाए.
  5. अब आपकी सेल रोटी तैयार है. गरमागरम सेल रोटी को आलू की सब्जी, दही, अचार या दूध वाली चाय के साथ परोसें. यह नाश्ते, शाम की चाय या किसी खास मौके के लिए बेस्ट ऑप्शन है.

इन बातों का रखें ध्यान
अगर पहली बार सेल रोटी बना रहे हैं तो शुरुआत में छोटी रिंग बनाएं और मीडियम गैस पर ही तलें. इससे सेल रोटी का आकार भी अच्छा बनेगा और वह बाहर से कुरकुरी व अंदर से नरम तैयार होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement