scorecardresearch
 

Gulab Jamun Secret: हलवाई भैया कैसे बनाते हैं सॉफ्ट-सॉफ्ट गुलाब जामुन? खुद बताया, चाशनी का सही फॉर्मूला

अगर आप भी घर पर हलवाई जैसा स्वाद चाहते हैं तो इन छोटी लेकिन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. त्योहारों के सीजन में यह हलवाई भैया वाली गुलाब जामुन रेसिपी आपके मेहमानों का दिल जीत लेगी.

Advertisement
X
शादियों की गुलाब जामुन हर किसी को पसंद आते हैं. (Photo: ITG)
शादियों की गुलाब जामुन हर किसी को पसंद आते हैं. (Photo: ITG)

Soft Gulab Jamun Recipe: कोई त्योहार हो या घर में कोई पार्टी, गुलाब जामुन के बिना हर जश्न अधूरा सा लगता है. लेकिन अक्सर शिकायत रहती है कि घर पर बने गुलाब जामुन या तो अंदर से सख्त रह जाते हैं या फिर चाशनी में जाते ही फटने लगते हैं. हर कोई चाहता है कि उसके बनाए गुलाब जामुन बिल्कुल वैसे ही बनें जैसे शादियों में हलवाई के हाथों के होते हैं. मुलायम, रसीले और मुंह में घुल जाने वाले. हलवाई भैया के मुताबिक, सिर्फ मावा ही नहीं बल्कि इसमें पनीर और सूजी का सही अनुपात ही आपको सही गुलाब जामुन बनाने में मदद करता है. तो आइए हलवाई स्टाइल गुलाब जामुन बनाने का तरीका.

क्या है हलवाई भैया का सीक्रेट?

हलवाई भैया के मुताबिक, परफेक्ट गुलाब जामुन के लिए 1 किलो खोया (मावा) के साथ आधा किलो पनीर या छैना मिलाना जरूरी है. ज्यादातर लोग सिर्फ मावे का इस्तेमाल करते हैं जिस कारण गुलाब जामुन हैवी हो जाते हैं.

गुलाब जामुन में पनीर मिलाने से वो स्पंजी बनावट देते हैं जो हर कोई अपने घर के गुलाब जामुन में भी चाहते हैं. इसके अलावा गुलाब जामुन को बाइंडिंग के लिए मैदा और थोड़ी सी बारीक सूजी का इस्तेमाल किया जाता है. सूजी डालने से गुलाब जामुन चाशनी को अच्छी तरह सोखते हैं और अपनी शेप में ही रहते हैं.

मल्ली तैयार करने का सही तरीका

आटे (मल्ली) को गूंथते समय 2 चम्मच बेकिंग पाउडर और थोड़ा सा इलायची पाउडर मिलाएं और उसके बाद उसमें थोड़ा सा तेल या घी डालकर इसे तब तक मलना है जब तक कि यह बिल्कुल चिकना न हो जाए. ध्यान रहे कि गोलियां बनाते समय उनमें कोई क्रैक या दरार न हो. अगर गोली में दरार रही तो तलते समय वह फट जाएगी.

Advertisement

तलने और चाशनी का गणित ऐसे समझें

जब गुलाब जामुन को तला जाता है तो उस समय लोग तलते समय गलती करते हैं. दरअसल, वो गुलाब जामुन को हमेशा तेज आंच पर तलते हैं जब कि हलवाई भैया के मुताबिक, गुलाब जामुन को मध्यम आंच वाले तेल में डालना चाहिए और फिर आंच बिल्कुल धीमी कर देनी चाहिए. जब तक गुलाब जामुन ऊपर न आ जाएं तब तक उन्हें टच नहीं करना चाहिए. 

चाशनी के लिए भी 2 अलग बर्तन लें. एक पतली चाशनी और एक गाढ़ी. पहले गुलाब जामुन को 5 मिनट पतली चाशनी में डालें ताकि वो गुलाब जामुन के अंदर तक पहुंच जाए और फिर उसके बाद गुलाब जामुन को गाढ़ी चाशनी में डाल दें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement