scorecardresearch
 

दिवाली के प्रदूषण से अगर आपने चेहरे की रौनक खो दी है, तो अपनाएं ये उपाय

दिवाली में प्रदूषण और भाग-दौड़ से शरीर और चेहरे पर खराब असर पड़ता है. इससे बचने के लिए हम कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिससे आपके चेहरे की रौनक बरकरार रहेगी.

Advertisement
X
चेहरे की रौनक ऐसे वापस पाएं
चेहरे की रौनक ऐसे वापस पाएं

दिवाली में होने वाले प्रदूषण से स्वास्थ्य पर खराब असर तो पड़ता ही है साथ ही इससे चेहरे का ग्लो भी कम हो जाता है.

दिवाली के समय हम अपने खाने पर भी कंट्रोल नहीं करते. मसालेदार, तीखा, चटपटा खाना हमारी डाइट में शामिल हो जाता है. इससे चेहरे पर पिंपल की समस्या भी आ जाती है. इन सब से मुक्ति पाने के लिए अपनाए ये उपाय:

- अपने स्किन पर विटामिन E युक्त क्रीम का प्रयोग करें.

- रोजाना 8-10 ग्लास पानी पीना ना भूलें. इससे चेहरे की बरकरार रहती है.

- घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाना कभी ना भूलें.

- एक्सरसाइज करना शुरू करें. इससे पसीना निकलता है और पसीने से शरीर की गंदगी बाहर जाती है.

- मीठे पर रखें. ज्यादा मीठा और तला खाना खाने से वजन बढ़ने का डर तो रहता ही है, साथ ही स्किन एलर्जी होने का भी खतरा हो जाता है.

Advertisement
Advertisement