scorecardresearch
 

आलू के रस से बाल धोने के ये फायदे आपको हैरानी में डाल देंगे

आपने यह तो सुना होगा कि प्याज का रस बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है पर हाल में हुए एक अध्ययन में ये बात सामने आई है कि आलू का रस भी बालों की देखभाल के लिए बहुत ही कारगर होता है.

Advertisement
X
आलू का रस
आलू का रस

आपने यह तो सुना होगा कि प्याज का रस बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है पर हाल में हुए एक अध्ययन में ये बात सामने आई है कि आलू का रस भी बालों की देखभाल के लिए बहुत ही कारगर होता है.

आलू के रस में पर्याप्त मात्रा में स्टार्च पाया जाता है, जिसके इस्तेमाल से बालों में मौजूद अतिरिक्त तेल साफ हो जाता है. आलू के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि यह बहुत अधिक महंगा नहीं होता और आसानी से मिल भी जाता है.

कच्चे आलू के रस से बालों को धोने पर बाल मजबूत होते हैं. इसके अलावा आलू के रस से बालों को धोने के और भी कुछ बेहतरीन फायदे हैं :

1. क्या आपके सिर पर बहुत कम बाल हैं और आपकी चोटी बेहद पतली बनती है? इस उपाय को महीने में दो बार करने से फायदा होगा.

2. अगर आप अपने बालों का पुराना रंग हटाकर नया रंग अप्लाई करना चाहते हैं ते भी यह बालों को ब्लीच करने का काम करता है.

3. अगर आपके बाल बहुत अधिक झड़ रहे हैं तो भी आलू का रस एक कारगर उपाय है. इसे नारियल तेल और जैतून के तेल में मिलाकर लगाने से फायदा होगा.

Advertisement

4. अगर आपकी स्कैल्प बहुत ऑयली है तो भी आलू के रस का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा.

Advertisement
Advertisement