scorecardresearch
 

हेयर कलर साफ करने का इससे बेहतर उपाय कुछ हो ही नहीं सकता

आमतौर पर लोग बालों से कलर हटाने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ब्लीच का इस्तेमाल करना खतरनाक साबित हो सकता है.

Advertisement
X
हेयर कलर
हेयर कलर

कई बार ऐसा होता है कि हम बालों में जो कलर लगाते हैं वो समय के साथ खराब हो जाता है और हम चाहते हैं कि वो जल्दी से साफ हो जाए ताकि दूसरा कोई नया रंग लगा लें. पर बालों से कलर हटाना एक मुश्किल काम है.

आमतौर पर लोग बालों से कलर हटाने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ब्लीच का इस्तेमाल करना खतरनाक साबित हो सकता है. का इस्तेमाल करना.

बालों को धोने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना ही बेस्ट होता है. साथ ही बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से बाल थोड़े रूखे हो जाते हैं इसलिए कंडिशनर का इस्तेमाल जरूर करें. हालांकि ये उपाय स्थायी कलर के लिए नहीं है.

बेकिंग सोडा से बालों को साफ करने के लिए सबसे पहले बालों को किसी अच्छे एंटी डैंड्रफ शैंपू से साफ कर लें. उसके बाद शैंपू और इस मिश्रण को कुछ देर तक बालों में ऐसे ही लगाकर छोड़ दीजिए, उसके बाद हल्के गुनगुने पानी से बालों को साफ कर लीजिए.

उसके बाद कंडिशनर का इस्तेमाल करके बालों को अच्छी तरह साफ कर लीजिए. अगर एकबार के इस्तेमाल से बालों का रंग नहीं जा रहा तो आप दो से तीन बार इस उपाय को कर सकते हैं.

Advertisement
Advertisement