scorecardresearch
 

Best Cooling Foods For Summer: शरीर के लिए 'AC' का काम करेंगे ये 6 आयुर्वेदिक फूड्स, भीषण गर्मी और लू भी हो जाएगी बेअसर!

Best Cooling Foods For Summer: भीषण गर्मी और बढ़ते पारे से शरीर बेहाल हो जाता है. आयुर्वेद के अनुसार अपनी डाइट में अगर आप 6 सुपर कूलिंग फूड्स शामिल करें तो आपको ठंडक मिल सकती है. इसमें तरबूज से लेकर पुदीना तक शामिल है, ये चीजें न सिर्फ शरीर का पित्त शांत करेंगी बल्कि आपको अंदर से ठंडा रखेंगी.

Advertisement
X
खीरा खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और ये पचाने में भी आसान होता है.  (Photo: ITG)
खीरा खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और ये पचाने में भी आसान होता है. (Photo: ITG)

Best Cooling Foods For Summer: आजकल सूरज आग उगल रहा है और बाहर का पारे के साथ-साथ आपके शरीर का तापमान भी चढ़ने लगा है. इसकी वजह से लोगों का गला जल्दी-जल्दी सूखता है और बहुत प्यास लगती हैं. इस मौसम में लोग चाहे कितना भी पानी पी लें फिर भी उनकी प्यास नहीं बुझती है. भीषण गर्मी के इस मौसम में शरीर को न केवल बाहरी ठंडक चाहिए होती है, बल्कि अंदरूनी सुकून की भी जरूरत होती है. आयुर्वेद के अनुसार, जब बाहर का तापमान बढ़ता है, तो शरीर के अंदर पित्त दोष इंबैलेंस हो जाता है, जिसकी वजह से बहुत सी परेशानियां होती हैं. 

ऐसे में कूलर की हवा और ठंडे पानी से कहीं ज्यादा आपका खान-पान असरदार साबित होता है. ऐसे में आयुर्वेद में गर्मियों में ठंडी तासीर की चीजें खाने की सलाह दी जाती है. ये फूड्स चिलचिलाती धूप के बीच शरीर के लिए नेचुरल एयर कंडीशनर का काम करते हैं. अगर आप भी इस लू और उमस भरे मौसम में खुद को फ्रेश रखना चाहते हैं, तो आयुर्वेद में बताए गए इन फूड्स को नजरअंदाज न करें. चलिए जानते हैं उन 6 सुपर कूलिंग फूड्स के बारे में, जो भीषण गर्मी में भी आपके शरीर को ठंडक और जबरदस्त एनर्जी दे सकते हैं.

1. तरबूज: तरबूज गर्मियों में खूब खाया जाता है और ये बहुत फायदेमंद भी होता है. दरअसल, इसमें वॉटर कंटेंट बहुत ज्यादा होता है. तरबूज खाने से शरीर जल्दी हाइड्रेट होता है और तुरंत ठंडक महसूस होती है. हल्का और मीठा होने की वजह से ये डाइजेस्ट करने में भी आसान होता है, इसलिए तेज गर्मी में यह एक परफेक्ट ऑप्शन है.

Advertisement

2. खीरा: खीरा बिना किसी मेहनत के शरीर को ठंडक देता है. इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसके साथ ही ये डाइजेशन के लिए भी हल्का होता है, इसलिए जब भी कुछ हल्का खाने का मन हो तो खीरा एकदम सही ऑप्शन है.

3. नारियल: नारियल पानी और कच्चा नारियल दोनों ही गर्मी में शरीर को राहत देते हैं. ये न सिर्फ ठंडक पहुंचाता है, बल्कि शरीर को एनर्जी और हाइड्रेशन भी देता है. खास बात ये है कि ये पेट पर भारी नहीं पड़ता, इसलिए इसे रोजाना लेना फायदेमंद माना जाता है.

4. सौंफ: इस लिस्ट में अगला नाम सौंफ का है. सौंफ को अक्सर खाने के बाद खाया जाता है, लेकिन इसके फायदे इससे कहीं ज्यादा हैं. ये डाइजेशन को बेहतर बनाती है और गैस या भारीपन जैसी समस्याओं को कम करती है. साथ ही ये शरीर के अंदर की गर्मी को भी शांत करने में मदद करती है, जिससे गर्मी में आराम महसूस होता है.

5. धनिया: हरा धनिया खाने में सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है. ये शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है और खाने को हल्का व फ्रेश बना देता है. इसे आप सलाद, चटनी या किसी भी डिश में डालकर खा सकते हैं. 

Advertisement

6. पुदीना: धनिया की तरह ही पुदीना भी गर्मी में ठंडक देने वाले फूड्स में शामिल है. इसे खाने से मुंह और पेट दोनों को ठंडक मिलती है और तुरंत फ्रेशनेस भी महसूस होती है. इसे छाछ, चटनी या ठंडे ड्रिंक्स में मिलाकर लेना और भी फायदेमंद होता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement