scorecardresearch
 

ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या का बदला लुक, नए हेयरकट और स्टाइल में लगीं छोटी ऐश

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन हाल ही में नए लुक में नजर आईं. आराध्या को बचपन से ही उनके सिग्नेचर फ्रंट बैंग्स हेयरस्टाइल में देखा जाता है. लेकिन हाल ही में एक फंक्शन में जब वो नए हेयरस्टाइल में नजर आईं तो उनके चेहरे के नैन-नक्श हूबहू ऐश्वर्या राय जैसे दिखाई दिए.

Advertisement
X
व्हाइट आउटफिट में मां जैसी सुंदर लगीं आराध्या बच्चन (Photo: Instagram@shalini passi/screegrab)
व्हाइट आउटफिट में मां जैसी सुंदर लगीं आराध्या बच्चन (Photo: Instagram@shalini passi/screegrab)

बॉलीवुड के पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन हाल ही में बिजनेसमैन मुदित अडाणी और अनन्या दिवानजी के वेडिंग सेलिब्रेशन में नजर आईं. वो यहां अपने पिता और मां के साथ पहुंची थीं जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आईं. इस मौके पर उनका लुक काफी लाइमलाइट में रहा. सामने आई तस्वीर में आराध्या बिलकुल अपनी मां ऐश्वर्या की तरह सुंदर और एलिगेंट नजर आईं.

व्हाइट आउटफिट में मां जैसी सुंदर लगीं आराध्या

आराध्या इस फंक्शन में व्हाइट कलर का शिमरी आउटफिट पहना था जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने न्यूड लिपस्टिक और ब्लू आईलाइनर के साथ अपने मेकअप को सॉफ्ट और एलिगेंट रखा था. इस दौरान आराध्या अपनी मां के साथ पोज देती नजर आईं जिसमें आराध्या बिल्कुल अपनी मां ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी लग रही थीं.

आराध्या में दिखा मां का स्टाइल

14 साल की  आराध्या का बदला हुआ हेयरस्टाइल और उनके चेहरे का नूर बिल्कुल वैसा ही है जैसा ऐश्वर्या राय के शुरुआती करियर के दौरान हुआ करता था. चाहे एयरपोर्ट लुक हो या कोई फैमिली फंक्शन, आराध्या का ग्रेस और उनकी मासूमियत अब मिनी ऐश्वर्या की याद दिलाती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement