महाराष्ट्र के भिवंडी TET पेपर लीक मामले में कोर्ट ने सभी 14 आरोपियों को 3 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. अब संयुक्त पूछताछ के जरिए कथित पेपर लीक नेटवर्क, दस्तावेजों के लेन-देन और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच तेज होगी. मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी. तब तक पुलिस हिरासत के दौरान होने वाली पूछताछ से कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है.