अभिषेक बच्चन, अभिनेता
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) एक भारतीय अभिनेता और निर्माता हैं जिन्हें हिंदी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है. वे भारत के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन के बेटे हैं. इनकी एक बहन, श्वेता बच्चन है. साल 2007 में उन्होंने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से शादी की, जिनसे उनकी एक बेटी, आराध्या है (Abhishek Bachchan Family).
अभिषेक का जन्म 5 फरवरी 1976 को मुंबई में हुआ था (Abhishek Bachchan Education). अभिषेक ने जमनाबाई नरसी स्कूल और मुंबई में बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मॉडर्न स्कूल, वसंत विहार, नई दिल्ली से अपनी स्कूली शिक्षा ली है और स्विट्जरलैंड के एगलॉन कॉलेज में पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने बोस्टन विश्वविद्यालय में दाखिला लिया लेकिन वहां से कोई डिग्री प्राप्त नहीं की. उन्हें 9 साल की उम्र में डिस्लेक्सिया का पता चला था. इलाज के बाद वे स्वस्थ्य हो गए (Abhishek Bachchan Education).
उन्होंने 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी के साथ अभिनय की शुरुआत की, जो एक महत्वपूर्ण और व्यावसायिक सफल फिल्म थी. इन वर्षों में बच्चन ने कॉमेडी से लेकर एक्शन और ड्रामा तक कई शैलियों में खुद को एक प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया है (Abhishek Bachchan First Film).
उनकी पहली व्यावसायिक सफलता 2003 और 2004 की एक्शन फिल्में, जमीन और धूम के साथ आई, जिसने उनके करियर की संभावनाओं को बदल दिया. बच्चन ने युवा (2004), सरकार (2005), और कभी अलविदा ना कहना (2006) पिल्मों में अपने प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण प्रशंसा अर्जित की (Abhishek Bachchan Hit Films).
इन फिल्मों की सफलता ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए लगातार तीन फिल्मफेयर पुरस्कार जीतें. वे दिलीप कुमार के बाद दूसरे और एकमात्र अभिनेता बन गए जिन्होंने लगातार 3 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते. इसके अलावा, बच्चन ने कॉमेडी-ड्रामा पा (2009) के निर्माण के लिए हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जिताया (Abhishek Bachchan Awards).
बच्चन ने व्यावसायिक रूप से सफल और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित कॉमेडी और फिल्मो में प्रमुख और सहायक भूमिकाएं निभाई हैं, जिनमें बंटी और बबली (2005), दस (2005), ब्लफ़मास्टर शामिल हैं! (2005), गुरु (2007), झूम बराबर झूम (2007), सरकार राज (2008), दोस्ताना (2008), दिल्ली 6 (2009), दम मारो दम (2011), बोल बच्चन (2012), हैप्पी न्यू ईयर (2014) और हाउसफुल 3 ( 2016) उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रिलीज में एक्शन सीक्वेल शामिल हैं जिसमें उन्होंने धूम 3 (2004-2013) है. अभिषेक की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज फिल्म लूडो (2020), द बिग बुल (2021), बॉब बिसबास (2021) प्रमुख सफल फिल्म है (Abhishek Bachchan Movies).
अभिषेक बच्चन जयपुर पिंक पैंथर्स (JPP) एक पेशेवर कबड्डी टीम के मालिक हैं जो भारत के गुलाबी शहर जयपुर से संबंधित है और प्रो कबड्डी लीग में प्रतिस्पर्धा करती है. यह टीम अपने घरेलू मैच सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में खेलती है (Abhishek Bachchan Kabaddi Team).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @juniorbachchan है. उनके फेसबुक पेज का नाम Abhishek Bachchan है. वे इंस्टाग्राम पर bachchan यूजरनेम से एक्टिव हैं.
कम बजट और बिना किसी बड़े बॉलीवुड स्टार के रिलीज हुई मराठी फिल्म देऊल बंद 2 बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने की कगार पर है. फिल्म के डायरेक्टर प्रवीण तरडे ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि अगर सुपरस्टार शाहरुख खान लाखों रुपये का बिल माफ न करते, तो यह फिल्म शायद थिएटर्स तक भी नहीं पहुंच पाती.
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी सिर्फ शाही अंदाज के लिए नहीं, बल्कि एक बड़े मीडिया विवाद के लिए भी याद की जाती है. अपने साथ हुई बदसलूकी से नाराज फोटोग्राफर्स ने पूरे बच्चन परिवार का बहिष्कार कर दिया था और एक महीने तक उनकी तस्वीरें नहीं खींचीं.
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी भव्य वापसी की, जहां उन्होंने अमित अग्रवाल की कस्टम क्रिएशन ल्यूमिनारा गाउन पहना. इस गाउन पर 1,500 घंटे से अधिक का हाथ से किया गया क्रिस्टल वर्क था, जो इसे एक अनोखा और ग्लैमरस लुक देता है.
Aaradhya Bachchan Cannes Debut: कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय के साथ उनकी लाडली बेटी आराध्या बच्चन भी जलवे बिखेर रही हैं. कान्स इवेंट में आराध्या मां ऐश्वर्या संग ग्लैमरस लुक में नजर आईं. रेड गाउन में 14 साल की आराध्या किसी डीवा से कम नहीं लग रही हैं.
अमिताभ बच्चन ने अपने छह दशक से ज्यादा के फिल्मी करियर में काफी नाम और पैसा कमाया है. ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल भी जरूर होगा कि जब एक्टर नहीं होंगे, तो उनके पीछे उनकी संपत्ति किसे मिलेगी.
शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'किंग' के सेट से कुछ तस्वीरें फिर लीक हो गई हैं, और वे सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. जिसमें अभिषेक का खास लुक देखने को मिला है.
फिल्म राजा शिवाजी थिएटर्स में लगी और इसे लेकर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया. लोगों ने फिल्म के खराब वीएफएक्स पर सवाल खड़े करने शुरू किए. अब एक्टर अभिषेक बच्चन ने इस मुद्दे पर रिएक्ट करके मेकर्स का बचाव किया है.
रितेश देशमुख की राजा शिवाजी, छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी को एक दमदार तरीके से स्क्रीन पर लाने की ईमानदार कोशिश है. फिल्म लंबी जरूर है और विजुअल्स में कमजोरी दिखती है. लेकिन ड्रामा और क्लाइमैक्स इसे देखने लायक बनाते हैं. रितेश और बाकी एक्टर्स का काम भी दमदार है.
बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल की जब बात होती है, तो उसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का नाम भी शामिल होता है. हाल ही में अभिषेक ने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या से पहली मुलाकात पर बात की. और कहा कि हम फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के की शूटिंग पर मिले थे.
अभिषेक और ऐश्वर्या ने कुछ ही दिन पहले अपनी शादी की 19वीं सालगिरह सेलिब्रेट की थी. अब अभिषेक बच्चन का कहना है कि वो अपनी 20वीं सालगिरह पर ऐश्वर्या के लिए एक स्पेशल सरप्राइज प्लान कर रहे हैं.
ऐश्वर्या भारी भरकम लहंगे में नहीं, बल्कि बेशमीकती साड़ी में दुल्हन बनी थीं. उनकी वेडिंग साड़ी को मशहूर डिजाइनर नीता लुल्ला ने खासतौर पर डिजाइन किया था.
20 अप्रैल 2007 को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने ग्रैंड वेडिंग की थी. सोमवार को दोनों ने अपनी शादी की 19 वीं सालगिरह मनाई. ऐसे में ऐश्वर्या ने पति और बेटी के साथ प्यारी फोटोज शेयर कीं. अब उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है. इसमें दोनों ने अपने बॉन्ड पर बात की थी.
Aaradhya Bachchan Look Changed: बच्चन परिवार की क्यूट एंड एडोरेबल लाडली बेटी आराध्या बच्चन अब काफी बड़ी हो गई हैं. आराध्या का नया लुक देखकर फैंस की आंखें खुली की खुली रह गईं. उनका ट्रांसफॉर्मेशन हर किसी को चौैंका रहा है.
अभिषेक बच्चन को अक्सर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अंडररेटेड एक्टर्स में से एक माना जाता है. उनके नाम कई बढ़िया फिल्में हैं. फिर भी उन्हें अक्सर अपने मेगास्टार पिता अमिताभ बच्चन से तुलना का सामना करना पड़ता है. दर्शकों के फीडबैक को ज्यादातर एक्टर्स अहमियत देते हैं. लेकिन एक शख्स, जिसकी राय जानने से अभिषेक बच्चन जानबूझकर बचते हैं.
बीते दिन 'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जेनेलिया और रितेश दोनों ही रोते हुए दिखाई दिए. उन्हें इमोशनल देखकर फैंस की आंखें भी भर आईं.
सोमवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी कुछ हुआ. राजा शिवाजी फिल्म का ट्रेलर सामने आया. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फिर वृंदावन पहुंचे. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने शादी की 19वीं सालगिरह मनाई.
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को 19 साल हो गए हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है.
छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित नई फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. रितेश देशमुख ने शानदार काम किया है. उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है. फिल्म में सलमान खान कैमियो रोल में हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी. उन दिनों अभिषेक बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रहे थे. उन्होंने फिल्म 'धूम', 'धूम 2', 'एलओसी कारगिल' और 'गुरु' में काम किया था. बाद में उन्होंने स्पोर्ट्स की दुनिया में अपना हाथ आजमाते हुए कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स को 2014 में खरीदा.
जया बच्चन अक्सर पैपराजी पर भड़क जाती हैं, बीते दिनों उन्होेंने पैप्स के पहनावे पर आपत्तिजनक बयान भी दिया था, जिसपर कॉन्ट्रोवर्सी हो गई थी. लेकिन ऐसा क्यों कि जहां अभिषेक-ऐश्वर्या फ्रेंडली बिहेव करते हैं, बिग बी चुपचाप निकल जाते हैं. पर जया कैमरा देख ही भड़क जाती हैं.
कॉमेडियन समय रैना ने स्टैंडअप शो 'स्टिल अलाइव' से धमाकेदार वापसी की. समय ने बताया कि केबीसी में उन्होंने झूठ बोला था. उन्होंने अपने शो में अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन को रोस्ट किया. इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी पर भी अपने विचार रखे.