1 अगस्त 2026 को शुक्र कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं. इस राशि में शुक्र 2 सितंबर तक रहेंगे. कन्या राशि में जब शुक्र रहेंगे तो सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण मिश्र के अनुसार, कन्या राशि शुक्र की नीच की राशि होती है. शुक्र अपनी नीच राशि में जा रहे हैं. यानी शुक्र वहां कमजोर स्थिति में रहेंगे. हालांकि शुक्र केतु की छाया से भी मुक्त हो रहे हैं. अब तक शुक्र केतु के साथ सिंह राशि में बैठे थे. ज्योतिषविद ने बताया है कि शुक्र का यह गोचर कुछ राशियों के लिए कल्याणकारी होगा, तो कुछ को सावधानी बरतनी होगी.
मेष राशि
कार्यक्षेत्र में सतर्कता से काम लें.
अनावश्यक शत्रु बनाने से बचें.
खर्चों पर नियंत्रण रखें.
रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं.
स्वास्थ्य, विशेषकर संक्रमण से बचाव जरूरी है.
कर्ज लेकर खर्च करने से बचें.
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
वृष राशि
करियर में सफलता मिलेगी.
छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे.
व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे.
प्रेम संबंध मजबूत होंगे.
परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी.
खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें.
उपाय: शुक्रवार को गरीबों को चीनी या सफेद मिठाई का दान करें.
मिथुन राशि
घर-परिवार का माहौल बेहतर होगा.
सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.
करियर अनुकूल रहेगा.
प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है.
परिवार को अधिक समय देने की जरूरत होगी.
उपाय: प्रतिदिन शिव परिवार का जलाभिषेक करें.
कर्क राशि
मेहनत का अच्छा फल मिलेगा.
रुके हुए कार्य पूरे होंगे.
मार्केटिंग, मीडिया और शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है.
रिश्तों में मधुरता आएगी.
स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
भावुक होकर निर्णय लेने से बचें.
उपाय: प्रतिदिन 108 बार "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें.
सिंह राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
आय बढ़ने के योग हैं.
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.
धन का सही प्रबंधन करें.
अनावश्यक खर्च और कर्ज लेकर निवेश करने से बचें.
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
कन्या राशि
मानसिक चिंताएं कम होंगी.
रिश्तों में सुधार आएगा.
धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं.
रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं.
खर्चों पर नियंत्रण रखें.
आय बढ़ाने का प्रयास करें.
उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को लाल गुलाब, घी का दीपक और सफेद मिठाई अर्पित कर सात कन्याओं को प्रसाद दें.
तुला राशि
विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है.
सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा.
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
नौकरी बदलने से बचें.
व्यापारिक खर्च नियंत्रित रखें.
उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को लाल गुलाब, इत्र और खीर अर्पित करें तथा सात कन्याओं को प्रसाद बांटें.
वृश्चिक राशि
मेहनत का पूरा फल मिलेगा.
करियर में नए अवसर मिलेंगे.
नौकरी में उन्नति के योग हैं.
व्यापार में निवेश लाभदायक हो सकता है.
अहंकार और आक्रामक व्यवहार से बचें.
उपाय: शुक्रवार को गरीबों को चावल का दान करें.
धनु राशि
सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी.
करियर मजबूत होगा.
व्यापार में लाभ मिलेगा.
मान-सम्मान बढ़ेगा.
मेहनत बढ़ाने से आय में वृद्धि होगी.
खर्चों को बजट में रखें.
उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाकर गरीबों में प्रसाद बांटें.
मकर राशि
भाग्य का साथ मिलेगा.
सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.
बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है.
नया कौशल सीखने के लिए समय अच्छा है.
परिवार का सहयोग मिलेगा.
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
उपाय: शुक्रवार को गरीबों को भोजन कराएं, जिसमें एक मीठा व्यंजन अवश्य हो.
कुंभ राशि
रिश्तों में मधुरता बनाए रखें.
रिश्तेदारों से विवाद से बचें.
निवेश में जल्दबाजी न करें.
नौकरी बदलने का फैसला टालें.
विदेश, रिसर्च या अंतरराष्ट्रीय कार्यों में सफलता मिल सकती है.
स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी के मंदिर में नारियल, लाल गुलाब और सफेद मिठाई अर्पित करें तथा 11 गरीबों को प्रसाद बांटें.
मीन राशि
धन लाभ के प्रबल योग हैं.
मेहनत का अच्छा फल मिलेगा.
व्यापार में सफलता मिलेगी.
कारोबार बढ़ाने के लिए नए निर्णय ले सकते हैं.
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.
उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाकर 11 गरीबों में प्रसाद वितरित करें.