अमिताभ बच्चन, अभिनेता
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बॉलीवुड के सबसे प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक हैं. वे 70 के दशक से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं. इनका जन्म 11 अक्टूबर 1942 को प्रयागराज (तब इलाहाबाद) (Prayagraj Allahabad) में हुआ था (Amitabh Bachchan Birth). अमिताभ के माता-पिता, प्रसिद्ध हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन (Hindi Poet Harivansh Rai Bachchan) और तेजी बच्चन (Teji Bachchan) थे (Amitabh Parents). अमिताभ ने अपनी शिक्षा शेरवुड कॉलेज, नैनीताल (Sherwood College Nainital) और दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) से की है. बाद में थिएटर के माध्यम से उन्होंने फिल्म उद्योग में प्रवेश किया.
बिग बी (Big B) नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन ने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है. वर्ष 1969 में मृणाल सेन निर्देशित फिल्म भुवन शोम में एक कथाकार के रूप में (Debut as a Narrator) अपनी शुरुआत की. साल 1969 में ख्वाजा अहमद द्वारा निर्देशित सात हिंदुस्तानी (Amitabh First Film Saat Hundustani) में उन्होंने पहली बार अभिनय किया. उन्हें फिल्म आनंद (1971) (Film Anand) में पहली बार सहायक भूमिका के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित (Amitabh Bachchan First Filmfare Award) किया गया. अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म जंजीर (Film Zanjeer) से एक घरेलू नाम बन गए साथ ही, एंग्री यंग मैन (angry young man) के रुप में युवाओं के चहेते बन गए.
अमिताभ बच्चन ने साल 1973 में अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ जया भादुरी (Jay Bhaduri ) से शादी की. उनके दो बच्चे हैं, अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) जो एक अभिनेता हैं और श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda) हैं. (Amitabh Daughter)
साल 1975 में रिलीज़ हुई फिल्म शोले (Amitabh Bachchan Movie Sholay) को दर्शकों और आलोचकों द्वारा खूब सराहा गया. शोले फिल्म को इसकी कहानी, अभिनेता की केमिस्ट्री और सामूहिक अपील के लिए आज भी इसे भारतीय सिनेमा का एक प्रतीक माना जाता है (Cult Movie Sholay).
अमिताभ बच्चन को सहस्राब्दी का महानायक कहा जाता है (Star of The Millennium)
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @SrBachchan है और फेसबुक पेज का नाम Amitabh Bachchan है. वह amitabhbachchan के नाम से इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं.
अमिताभ बच्चन ने कुछ समय पहले अयोध्या की पावन धरती पर एक जमीन खरीदी थी, जिसकी लागत 15 करोड़ रुपये है. अब वो इसपर एक भव्य धर्मशाला का निर्माण कराएंगे, जिसमें वो अपने पिता की याद में कुछ खास करने वाले हैं.
Amitabh Bachchan Retirement: 83 की उम्र में भी कैमरे के सामने पूरी एनर्जी के साथ डटे रहने वाले महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी रिटायरमेंट की अफवाहों पर विराम लगा दिया है. अपने ब्लॉग में 'रिटायरमेंट' शब्द के इस्तेमाल पर फैली गलतफहमी को दूर करते हुए बिग बी ने साफ कर दिया कि उनका सेट से दूरी बनाने का कोई प्लान नहीं है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों 80s ट्रेंड की तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं. एआई की मदद से लोग अपने आप को 80s के लुक में देख रहें हैं. क्या आपने अपने फेवरेट सेलिब्रिटीज को 80s के लुक में देखा है? बॉलीवुड का 80 का दशक सिर्फ बेहतरीन फिल्मों और सुपरहिट गानों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अनोखे फैशन और बेमिसाल स्टाइल के लिए भी याद किया जाता है.
'कौन बनेगा करोड़पति 18' के एपिसोड में कानपुर के उद्देश्य सचान की कहानी सामने आई, जिन्होंने आर्थिक तंगी के बावजूद शिक्षा से हार नहीं मानी. फीस न भर पाने के कारण स्कूल से निकाले जाने के बाद उन्होंने 400 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने वाला स्कूल शुरू किया. उनके संघर्ष और सफलता की कहानी ने दर्शकों को भावुक कर दिया.
रियलिटी शो राइज एंड फॉल के दूसरे सीजन की घोषणा हो चुकी है जिसमें क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट के रूप में नजर आएंगे. सहवाग के होस्टिंग डेब्यू को लेकर दर्शकों में उत्साह है.
मां श्वेता बच्चन की 10 साल पुरानी गोल्डन ड्रेस पहनकर नव्या नवेली नंदा अबू जानी-संदीप खोसला के जश्न में पहुंचीं. उनके ग्लैमरस लुक ने सबका ध्यान खींच लिया.
'कौन बनेगा करोड़पति' में अब एक नेत्रहीन कंटेस्टेंट ने अपना दर्द बयां किया. कंटेस्टेंट की दर्दभरी दास्तां सुनकर अमिताभ भी भावुक होते नजर आए. बिग बी ने उन्हें मोटिवेट भी किया.
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया कि 'कौन बनेगा करोड़पति' के कंटेस्टेंट्स की दर्दनाक कहानियां सुनकर उनका दिल टूट जाता है. वे अब रिटायरमेंट लेना चाहते हैं.
नव्या नवेली नंदा ने अबू जानी और संदीप खोसला की 40वीं वर्षगांठ की पार्टी में अपनी मां श्वेता बच्चन की 11 साल पुरानी गोल्डन मिनी ड्रेस पहनकर सबका ध्यान खींचा। उन्होंने मिनिमल मेकअप और गोल्डन हील्स के साथ लुक पूरा किया।
1950 के दशक में उत्तम कुमार ने खुद को बांग्ला सिनेमा के सबसे प्रमुख युवा अभिनेताओं में स्थापित कर लिया. इस दौरान उन्होंने कई बार लगातार हिट फिल्में दीं लेकिन 1960 वह साल था, जब उन्हें ‘महानायक’ कहे जाने की शुरुआत हुई. उस साल वह नौ फिल्मों में नजर आए और बॉक्स ऑफिस पर सभी नौ फिल्में सफल रहीं.
अक्षय कुमार और सैफ अली खान अपनी आगामी फिल्म 'हैवान' के प्रमोशन के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के सेट पर पहुंचे. दोनों सितारों ने अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत की और फिल्म से जुड़े मजेदार किस्से शेयर किए.
अजय देवगन को एक शो होस्ट करने के लिए 90 करोड़ मिल रहे हैं, ये बात अपने आप में काफी बड़ी जरूर है. लेकिन चौंकाने वाली नहीं, क्योंकि उनसे ज्यादा पैसे बाकी के सितारों को अपने शो होस्टिंग के लिए मिलते हैं.
Kaun Banega Crorepati 18: कौन बनेगा करोड़पति शो में लोग अपने शानदार गेम के साथ अपने संघर्षों पर बात करके भी हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं. अब शो में टाइल्स लगाने वाले एक मजदूर ने अपनी दर्दभरी दास्तां सुनाकर सभी की आंखें नम कर दीं.
Kaun Banega Crorepati 18: अमिताभ बच्चन के शो में कंटेस्टेंट विशाल की दर्दभरी दास्तां और संघर्ष सुनकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं. सोशल मीडिया पर लोग विशाल की हिम्मत और हौसले की तारीफ कर रहे हैं.
कौन बनेगा करोड़पति 18 के बीते एपिसोड में एक चाय बेचने वाली की बेटी हॉट सीट पर पहुंची. उन्होंने अपना जबरदस्त गेम दिखाया और 12 लाख के सवाल तक पहुंचीं.
अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में महाराष्ट्र के विशाल प्रेमचंद्र राठौड़ की कहानी ने दर्शकों का दिल छू लिया. विशाल तीन साल से MPSC की तैयारी कर रहे हैं और आर्थिक तंगी के बावजूद सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं. शो में विशाल के पिता ने नौकरी की गुहार लगाई, जिससे अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए.
नेपाल में त्रासदी को लेकर अमिताभ बच्चन ने अपने दिल की बात लोगों से शेयर की है. उनका कहना है कि वहां जो कुछ भी हो रहा है, उसे देखना उनके लिए बेहद मुश्किल सा हो चुका है. अपने ब्लॉग में सुपरस्टार ने इस आपदा पर और भी कई सारी बातें लिखी हैं.
अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन में ट्रांसजेंडर डॉक्टर प्राची राठौड़ ने अपनी जिंदगी के संघर्षों को शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे उनके परिवार ने उनके जेंडर ट्रांजिशन को स्वीकार करने में कठिनाई जताई, लेकिन हैदराबाद की ट्रांसजेंडर कम्युनिटी ने उनका पूरा सपोर्ट किया.
अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 को होस्ट कर रहें हैं. यहां एक कंटेस्टेंट के सवाल पर अमिताभ ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्सा सुनाया.
300 फिल्मों में काम कर चुके चाइल्ड आर्टिस्ट रवि वलेचा ने बचपन में हुए यौन शोषण पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि 8 साल की उम्र में यह दर्द शुरू हुआ था. रवि सालों पहले बॉलीवुड छोड़कर अपना बिजनेस शुरू कर चुके हैं.
IIT बॉम्बे के टॉपर और UPSC की तैयारी कर रहे योगेश साहू ने 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में 1 करोड़ रुपये के सवाल पर अटकने के बाद गेम छोड़ दिया. बाद में उन्होंने कहा कि उन्होंने सही जवाब को इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि उन्हें लगा कि सवाल गलत तरीके से पूछा गया था.