ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachhan) एक अभिनेत्री हैं और मिस वर्ल्ड 1994 (Miss World 1994) की विजेता रह चुकी हैं. मुख्य रूप से हिंदी और तमिल फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं. अपने सफल अभिनय के माध्यम से वे भारत में सबसे लोकप्रिय हस्तियों में शामिल हैं. राय को दो फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार मिले हैं. 2009 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री (Padma Shri) और 2012 में फ्रांस सरकार द्वारा ऑर्ड्रे डे आर्ट्स एट डे लेट्रेस (Ordre des Arts et des Lettres) से सम्मानित किया गया था. उन्हें दुनिया की सबसे सुंदर महिला भी कहा गया है.
ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को (Date of Birth) मैंगलोर, कर्नाटक (Mangalore, Karnataka) में एक तुलु भाषी परिवार में हुआ था. उनके पिता, कृष्णराज एक सेना जीवविज्ञानी (Army Biologist) थे, जिनकी मृत्यु 18 मार्च 2017 को हुई थी, जबकि उनकी मां, वृंदा एक गृहिणी हैं (Parents). इनका एक बड़ा भाई आदित्य राय (Brother) है, जो मर्चेंट नेवी में इंजीनियर है. ऐश्वर्या छोटी उम्र में ही अपने परिवार के साथ ऐश्वर्या मुंबई चली गई. यहां उन्होंने आर्य विद्या मंदिर हाई स्कूल में पढ़ाई की और एक साल के लिए जय हिंद कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई की और फिर माटुंगा में डीजी रूपारेल कॉलेज में शामिल हो गई.
उन्होंने अपनी किशोरावस्था के दौरान पांच साल तक शास्त्रीय नृत्य और संगीत का प्रशिक्षण लिया. उनका पसंदीदा विषय जूलॉजी था, और वे चिकित्सा में अपना करियर बनाना चाहती थीं. फिर वे आर्किटेक्चर की पढ़ाई शुरु की, लेकिन बाद में मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी (Aishwarya Education).
कॉलेज में रहते हुए ऐश्वर्या ने मॉडलिंग के कुछ काम शुरु कर दिए थे. कई टेलीविजन विज्ञापनों में दिखाई देने के बाद, उन्होंने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया. वह 1994 में मिस वर्ल्ड बनीं (Aishwarya Modelling Career).
उन्होंने मणिरत्नम की तमिल फिल्म इरुवर (1997) से अभिनय की शुरुआत की और उसी वर्ष 'और प्यार हो गया' में उनकी पहली हिंदी फिल्म रिलीज हुई थी. हम दिल दे चुके सनम (1999) और देवदास (2002) में अपने प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए दो पुरस्कार जीते (Film Fare Award).
राय की सबसे बड़ी व्यावसायिक सफल फिल्मों में मोहब्बतें (2000), धूम 2 (2006), गुरु (2007) और जोधा अकबर (2008), साइंस फिक्शन फिल्म एंथिरन (2010) और ऐ दिल है मुश्किल (2016) रही हैं (Hit Movies) .
ऐश्वर्या राय ने 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachhan) से शादी की. इनकी एक बेटी है आराध्या (Daughter Aradhya).
कई चैरिटी संगठनों और अभियानों के लिए एक ब्रांड एंबेसडर (Brand Ambassdor) के रूप में भी ऐश्वर्या शामिल हैं. वह पर संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम एड्स (Joint United Nations Programme AIDS (UNAIDS) के लिए एक सद्भावना राजदूत (Goodwill Ambassador) हैं. 2003 में वह कान फिल्म समारोह (Cannes Film Festival) में जूरी सदस्य बनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री थीं. साल 2021 में उन्हें पनामा पेपर लीक्स (Panama Paper Leaks) केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पूछताछ के लिए पेश होना पड़ा.
ऐश्वर्या राय इंस्टाग्राम पर aishwaryaraibachchan_arb के नाम से एक्टिव हैं.
अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में अपनी शादी को लेकर मजेदार खुलासा किया है. अमिताभ ने बताया कि जया बच्चन उन्हें 'लंबू जी' कहकर बुलाती थीं, लेकिन इस नाम से उनके पिता हरिवंश राय बच्चन को ऐतराज था.
करवा चौथ पर संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की पुरानी तस्वीरें शेयर कीं. पोस्ट देखते ही ऐश्वर्या के फैंस भड़क गए और सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर करने लगे.
ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी श्रीमा राय इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने 2009 में मिसेज इंडिया ग्लोब का खिताब जीता था। बैंक की नौकरी छोड़कर ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने वाली श्रीमा आज कंटेंट क्रिएटर हैं।
श्रीमा राय कई ब्यूटी पेजेंट्स का हिस्सा रही हैं. उन्होंने मिसेज इंडिया ग्लोब 2009 का टाइटल जीता था. श्रीमा को ब्यूटी विद ब्रेन कहा जाता है.
एक तस्वीर में पूरा परिवार बर्थडे बॉय के आसपास खड़ा दिखाई दे रहा है. भतीजे के बर्थडे पर ऐश्वर्या ने कैजुअल लुक में नीली शर्ट और डेनिम जींस पहनी थी. उन्होंने इस लुक को सनग्लास से कंप्लीट किया.
ऐश्वर्या राय भी भतीजे संग प्यार से पोज देती हुई दिखाई दीं. स्काई ब्लू शर्ट में ऐश्वर्या सुपर गॉर्जियस लगीं. लाइट ग्लोइंग मेकअप और ओपन हेयर में उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है.
फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग से जुड़ा सलमान खान और ऐश्वर्या राय का एक पुराना किस्सा चर्चा में है। एक्ट्रेस स्मिता जयकर के मुताबिक, ‘आंखों की गुस्ताखियां’ गाने की शूटिंग के दौरान सलमान ने सीन से हटकर ऐश्वर्या के बाजू को छू लिया था।
सलमान खान ने ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग में ऐश्वर्या राय का बाजू क्यों छुआ था? स्मिता जायकर ने बताया कैसे संजय लीला भंसाली ने सलमान को डांट लगाई और दोनों के प्यार के किस्से सुनाए.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी छोटी बेटी का नाम 'देवी' रखा है. उनसे पहले बिपाशा बसु, अनुष्का शर्मा और दूसरे सेलिब्रिटी कपल्स भी अपनी बेटियों के लिए देवी मां से जुड़े नाम चुन चुके हैं.
अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने देर रात सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने अमिताभ की बेटी आराध्या के साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर की, जिसमें बिग बी अपनी पोती को गले लगाते नजर आए।
महानायक अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन बेहद धूमधाम के साथ मनाया. इस खास मौके पर मुंबई स्थित उनके मशहूर बंगले 'जलसा' के बाहर फैंस का तांता लग गया.
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने ढेरों शुभकामनाएं दीं. बिग बी के बर्थडे पर बहू ऐश्वर्या राय ने देर रात एक प्यारी सी पोस्ट शेयर कर ससुर को खास अंदाज में विश किया.
ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक में शानदार रैंप वॉक किया. उन्होंने वेलवेट आउटफिट में रॉयल और ड्रामेटिक लुक पेश किया. ऐश्वर्या ने ब्लैक कैप गाउन पहना और बोल्ड रेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया.
ऐश्वर्या को बीती देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. एक्ट्रेस को देखकर हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिकी रह गईं.
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड सितारों ने भी पीएम को ढेरों बधाई दी है.
ऐश्वर्या शर्मा ने हिबा नवाब के शो में बताया कि उन्होंने कास्टिंग काउच झेला है. आज भी लड़कियों के साथ इंडस्ट्री में ये सब होता है.
रक्षाबंधन के मौके पर ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन की लंबे समय बाद झलक सामने आई। ऐश्वर्या ने मायके में भाई-भाभी और परिवार के साथ त्योहार मनाया, जिसकी तस्वीरें भाभी श्रीमा राय ने शेयर कीं।
ऐश्वर्या राय ने अपने मायके में भाई-भाभी संग रक्षाबंधन का त्योहार सेलिब्रेट किया. ननिहाल में आराध्या बच्चन भी खुशी से चहकती नजर आईं. मगर फैमिली फोटो में अभिषेक बच्चन की कमी लोगों को खल रही है.
जैद दरबार ने अपने बचपन के दिनों को याद किया, जब वो सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट पर थे. उन्होंने बताया कि कैसे दोनों ही कलाकार उनके साथ सेट पर बर्ताव करते थे.
कियारा ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने शादी के बाद इंटीमेट सीन किए. उनसे पहले भी कई एक्ट्रेसेस ने शादी के बाद बेझिझक बोल्ड रोल किए हैं.
एक पॉडकास्ट में अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया की जयपुर में उन्होंने अपनी जिंदगी के कई हसीन पल बिताई है और ये शहर उनके दिल के बहुत करीब हैं . जिसकी वजह से उन्होंने अपनी कबड्डी टीम का नाम भी जयपुर पिंक पैंथर्स रखा. आखिर क्यों हैं जयपुर से उनको इतना प्यार जानिए.