राजस्थान के झुंझुनूं में सड़क हादसे में लड़के की मौत के बाद परिजनों ने दुर्घटनाग्रस्त SUV को क्रेन से शोरूम के बाहर लटकाकर विरोध प्रदर्शन किया. परिवार का आरोप है कि सीट बेल्ट लगी होने के बावजूद एयरबैग नहीं खुले. मामले ने वाहन सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं.