scorecardresearch
 

बीके हरिप्रसाद ने संभाला कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार, बीजेपी-RSS पर लगाया संविधान कमजोर करने का आरोप

बी.के. हरिप्रसाद ने कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष का पद औपचारिक रूप से संभाला. पदभार ग्रहण करने के बाद हरिप्रसाद ने कहा पार्टी के सामने बड़ी चुनौती 2028 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव हैं.

Advertisement
X
हरिप्रसाद ने कहा कि उन्होंने जो पद संभाला है, वह ताकत नहीं बल्कि एक पवित्र जिम्मेदारी है. (Photo: PTI)
हरिप्रसाद ने कहा कि उन्होंने जो पद संभाला है, वह ताकत नहीं बल्कि एक पवित्र जिम्मेदारी है. (Photo: PTI)

वरिष्ठ कांग्रेस नेता बी.के. हरिप्रसाद ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष का पद औपचारिक रूप से संभाला. इस समारोह में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर 2020 से काम कर रहे मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने पार्टी का झंडा सौंपकर हरिप्रसाद को औपचारिक रूप से पदभार सौंपा.

इस कार्यक्रम में AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक के लिए AICC महासचिव प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए.

Karnataka
Photo: PTI

पदभार संभालने के बाद, हरिप्रसाद ने कहा कि उन्होंने जो पद संभाला है, वह ताकत नहीं बल्कि एक पवित्र जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि पार्टी के सामने बड़ी चुनौती 2028 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव हैं.

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले- बिहार के बाहर भी मजबूत करेंगे पार्टी

वहीं, बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं और लोकतंत्र व संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने इसे संविधान-विरोधी और लोकतंत्र-विरोधी कहा और बीजेपी-आरएसएस पर लोगों की आजादी छीनने का आरोप लगाया.

Advertisement

सीएम शिवकुमार के KPCC प्रमुख पद से इस्तीफे के बाद, 3 जून को कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में हरिप्रसाद को नियुक्त किया गया था. बता दें, बिल्लावा समुदाय से आने वाले OBC नेता हरिप्रसाद को गुरुवार को कर्नाटक विधान परिषद के लिए फिर से चुना गया था. वे पहले राज्यसभा सदस्य और हरियाणा व कई अन्य राज्यों के लिए AICC प्रभारी के तौर पर काम कर चुके हैं.

सत्ताधारी पार्टी ने पैलेस ग्राउंड्स में आयोजित इस कार्यक्रम को 2028 के विधानसभा चुनावों तक होने वाले कई चुनावों, जिनमें ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी के तहत पांच नगर निगमों और जिला व तालुक पंचायतों के चुनाव शामिल हैं उनके लिए अपने अभियान की शुरुआत के तौर पर पेश किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement