तमाम विरोधों के बावजूद कांग्रेस ने साफ़ कर दिया है कि खाद्य सुरक्षा बिल को अध्यादेश के तौर पर लाने के फ़ैसले से पीछे नहीं हटेगी. पार्टी ने दावा किया है कि ये फ़ैसला जनता के हित में है और इससे देश के करोड़ों ग़रीबों का फ़ायदा होगा. पार्टी ने उम्मीद जताई है कि वो सहयोगी दलों को इस पर राज़ी कर लेगी.