अचानक लेह पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन को सख्त संदेश दिया है. भारतीय सेना के जवानों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि विस्तारवाद का युग खत्म हो चुका है. अब विकासवाद का समय आ गया है. तेजी से बदलते हुए समय में विकासवाद ही प्रासंगिक है. विकासवाद के लिए अवसर है और विकासवाद ही भविष्य का आधार है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीती शताब्दियों में विस्तारवाद ने ही मानवता का सबसे ज्यादा अहित किया. मानवता को विनाश करने का काम किया. विस्तारवाद की जीत जब किसी पर सवार हो जाए तो उसने हमेशा विश्व शांति के सामने खतरा पैदा किया है. देखिए वीडियो.