scorecardresearch
 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की "जीरो टॉलरेंस" नीति का असर, नैनीताल में भू-घोटाले के मास्टरमाइंड धनंजय गिरी पर बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के कुमाऊं में 25 करोड़ रुपये की संगठित भू-धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी धनंजय गिरी को गिरफ्तार किया है. आरोपी जमीन और निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था. आईजी कुमाऊं द्वारा नई SIT गठित किए जाने के बाद जांच में तेजी आई. अब तक 9 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं.

Advertisement
X
आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल. (File Photo: ITG)
आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल. (File Photo: ITG)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत कुमाऊं में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है. करीब ₹25 करोड़ की संगठित भू-धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड माने जा रहे धनंजय गिरी पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है. कुमाऊं में वर्षों से सक्रिय यह हाई-प्रोफाइल सिंडिकेट भोले-भाले लोगों को जमीन और निवेश के नाम पर झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने जांच में शिथिलता बरत रही पुरानी SIT को भंग कर नई SIT का गठन कराया. इसके बाद जांच ने तेजी पकड़ी और पुनर्गठित SIT ने तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी धनंजय गिरी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार वर्ष 2018 से अब तक इस मामले में 9 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, जबकि कई अन्य पीड़ितों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं.

जांच में 25 करोड़ की धोखाधड़ी हुई उजागर
जांच में अब तक ₹25 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी उजागर हुई है. एसएसपी अजय गणपति और एसपी क्राइम जितेन्द्र चौधरी की निगरानी में गठित नई SIT अब सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि सिंडिकेट की अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर जब्ती की तैयारी भी शुरू कर चुकी है. धारा 111 बीएनएस के तहत संगठित अपराध की कार्रवाई के साथ-साथ जिलाधिकारी नैनीताल को संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए भी पत्र भेजा गया है.

Advertisement

कुमाऊं पुलिस की इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री धामी की "माफिया मुक्त उत्तराखंड" मुहिम की बड़ी सफलता माना जा रहा है. साफ संकेत है कि जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाले भू-माफियाओं और आर्थिक अपराधियों पर अब कानून का शिकंजा लगातार और और ज्यादा कड़ा होने वाला है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement