scorecardresearch
 

'मम्मी-पापा आई लव यू…' NEET में असफलता के बाद 23 वर्षीय युवती ने किया सुसाइड

देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी और पूर्व में भी असफल हो चुकी थी. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है. मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

Advertisement
X
NEET परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड. (Photo: Representational)
NEET परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड. (Photo: Representational)

देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र स्थित चंद्रमणि कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. जानकारी के अनुसार, युवती का शव उसके घर के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला. परिजनों की सूचना पर पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

पंखे पर लटका मिला युवती का शव

पुलिस को जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में युवती ने अपने माता-पिता के लिए मम्मी-पापा आई लव यू लिखा हुआ पाया गया है. पुलिस इस नोट को जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा मान रही है. प्रारंभिक जानकारी में यह सामने आया है कि युवती लंबे समय से मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी. बताया जा रहा है कि वह पहले भी परीक्षा में सफल नहीं हो पाई थी, जिससे वह मानसिक तनाव और निराशा में थी.

NEET की तैयारी कर रही थी युवती

स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, युवती लगातार पढ़ाई में जुटी थी और मेडिकल क्षेत्र में जाने का सपना देख रही थी. लेकिन लगातार असफलता के चलते वह तनाव में रहने लगी थी. मामले में सीओ सदर अंकित कंडारी ने सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने कहा है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल जांच जारी है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है.
 

Advertisement

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement