केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा है कि यदि हत्या के आरोपी इटली के समुद्री सुरक्षाकर्मी भारत नहीं लौटते हैं तो उस स्थिति में इटली के राजदूत डेनियल मेन्सिनी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री ने भारत से जाने के बाद दोनों समुद्री सुरक्षाकर्मियों ने जिस तरह का आचरण अपनाया उसकी निंदा की।
थरूर ने कहा कि दोनों के लौटने की प्रतीक्षा करने के लिए हमारे पास 22 मार्च तक का समय है. यदि उसके बाद भी वे नहीं लौटते हैं तो इतालवी राजदूत की स्थिति विकट हो जाएगी, क्योंकि उन्होंने ही सर्वोच्च न्यायालय में दोनों के लौटने का वचन दिया है.
उन्होंने मीडिया से कहा कि निश्चित रूप से तब यह एक गंभीर मुद्दा हो जाएगा और इसका कानूनी, नैतिक और कूटनीति पहलू होगा. उन्होंने आगे कहा, "मेरी जानकारी में ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं उपजी थी.