हत्या के आरोपी इटली के दो नौसैनिकों को भारत ना भेजने के इटली के कदम पर भारत ने गहरी नाराजगी जताई है. विदेश मंत्रालय ने इटली के राजदूत से इस पर सफाई मांगी है. विदेश मंत्रालय के समन पर मंगलवार शाम इटली के राजदूत साउथ ब्लॉक पहुंचे और करीब आधे घंटे तक विदेश सचिव से उनकी बातचीत हुई. इतालवी राजदूत के हलफनामे के बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने दो नौसैनिकों को इटली जाने की इजाजत दी थी.