scorecardresearch
 

शहजाद पूनावाला का क्या पॉलिटिक्स से मोहभंग हो गया? बीजेपी छोड़ने की चर्चा गर्म

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामकर राजनीति में पहचान बनाने वाले शहजाद पूनावाल क्या राजनीति छोड़ रहे हैं. यह बात इसीलिए उठ रही है कि उन्होंने खुद एक्स पर ये बयान शेयर किया और अब उन्होंने अपना एक्स बायो बदल लिया.

Advertisement
X
शहजाद पूनावाला का राजनीति से मोहभंग (Photo-ITG)
शहजाद पूनावाला का राजनीति से मोहभंग (Photo-ITG)

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का राजनीति से क्या मोहभंग हो गया है? शहज़ाद पूनावाला ने अपने X बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' का पद हटा दिया है, जिससे उनके राजनीति छोड़ने की चर्चा शुरू हो गई है. इसके साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा यह भी है कि शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है.

शहजाद पूनावाला ने पुराने इंटरव्यू के एक वीडियो क्लिप भी रीपोस्ट किए हैं, जिनमें वे सक्रिय राजनीति छोड़ने पर विचार करने की बात कर रहे हैं. हालांकि, शहजाद पूनावाले ने साफ तौर पर यह नहीं कहा है कि वो बीजेपी और सक्रिय राजनीति छोड़ रहे हैं.

गुरुवार को शहजाद ने अपने अपडेटेड X बायो का स्क्रीनशॉट Yr शेयर किया, जिसमें लिखा है, 'धर्म-इस्लाम, संस्कृति-हिंदू,विचारधारा- भारतीय, लेखक- GST की यात्रा, पीएम नरेंद्र मोदी के आजीवन अनुयायी. कैप्शन में बस इतना लिखा, मेरा अपडेटेड बायो.

शहजाद पूनावाल ने क्या छोड़ रहे राजनीति

बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्या राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है. यह बात इसीलिए कही जा रही कि उन्होंने खुद अपने X पर एक वीडियो ट्वीट किया है. 

दिलचस्प बात यह है कि शहजाद के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अब भी बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता लिखा हुआ है. बायो बदलने के कुछ देर बाद उन्होंने अपने दो पुराने वीडियो भी दोबारा शेयर किए, जिनमें वह सक्रिय राजनीति छोड़ने की इच्छा का जिक्र करते नजर आए.

Advertisement

समाज सेवा राजनीति से कहीं बड़ी- पूनावाला

एक वीडियो में शहजाद पूनावाला कहते हैं कि समाज सेवा राजनीति से कहीं बड़ी है. उन्होंने बताया कि 2025 के लोकसभा चुनाव के बाद वह सक्रिय राजनीति छोड़ने का मन बना चुके थे. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरी बार सरकार बनने के बाद भावुक वीडियो देखने और पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र व हरियाणा जैसे अहम चुनावों को देखते हुए उन्होंने पार्टी के लिए काम जारी रखने का फैसला किया.

38 वर्षीय शहजाद पूनावाला टीवी डिबेट और राजनीतिक मंचों पर बीजेपी का प्रमुख चेहरा रहे हैं. 2021 में उन्हें दिल्ली बीजेपी के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया था. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन 2017 में राहुल गांधी के नेतृत्व और वंशवाद के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध करने के बाद बीजेपी में शामिल हो गए थे. फिलहाल उनके ताजा कदम को लेकर चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन उन्होंने राजनीति छोड़ने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement