scorecardresearch
 
Advertisement

'राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए...', अमेठी में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

'राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए...', अमेठी में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

स्मृति ईरानी ने अमेठी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता वर्षों तक विपक्ष में रहकर भी हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते रहे हैं. भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता ने कभी देश या संविधान का अनादर नहीं किया है. उन्होंने लोकतंत्र और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक देश में देशभक्त नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद हैं, तब तक कोई भी भारत के लोकतंत्र का अपमान नहीं कर सकता.

Advertisement
Advertisement