scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को किया डिटेन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को किया डिटेन

चुनावी गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. सीजेपी पार्टी द्वारा जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस के आसपास प्रदर्शन का ऐलान किया गया था. पुलिस प्रशासन ने इस प्रदर्शन की आधिकारिक अनुमति नहीं दी थी. इसके बावजूद कई प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर और पालिका बाजार के पास एकत्र हो गए. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की व्यापक तैनाती की गई है. लगभग 25 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी पूरी नई दिल्ली क्षेत्र में तैनात हैं. पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान लगातार चौकसी बरत रहे हैं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रहे हैं. हिरासत में लिए गए लोगों को बसों में भरकर ले जाया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement