scorecardresearch
 

यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन

गुरुग्राम में यूट्यूबर ध्रुव राठी को सुबह 8 बजे पुलिस ने हिरासत में लिया है. अभी तक हिरासत की वजह और मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

Advertisement
X
यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया
यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया

यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम में हिरासत में लिया गया है. सुबह 8 बजे पुलिस ने यह कार्रवाई की है. गुरुग्राम पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की है. हालांकि, उन्हें हिरासत में लेने की वजह और मामले से जुड़ी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है.

गुड़गांव के सेक्टर 56, केंद्रीय विहार इलाके से ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया है. दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि वे अपने माता-पिता के पास आए हैं. दिल्ली पुलिस ने ये जानकारी गुरुग्राम पुलिस के साथ साझा की, जिसके बाद संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इस कार्रवाई की निंदा की है. CJP ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए ध्रुव राठी को हिरासत में लिए जाने की निंदा की है. CJP ने इसे सरकार के आक्रामक रवैये का हिस्सा बताया है. कॉकरोच जनता पार्टी ने ध्रुव राठी और हिरासत में लिए गए अन्य लोगों को रिहाई की मांग की है.

गुरुवार को ध्रुव राठी बेंगलुरु में एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में पहुंचे थे. बता दें, शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने यह कार्रवाई की है. 

Advertisement

गौरतलब है कि शुक्रवार को ध्रुव राठी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लोगों से जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए दक्षिणी जिले समेत पूरी दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. अंतरराज्यीय और अंतर-जिला सीमाओं पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पुलिस जांच के जरिए अनधिकृत लोगों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक रही है.

दिल्ली पुलिस की तैयारी

डीसीपी अनंत मित्तल ने कहा, 'हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से गुजरे. विभिन्न सीमाओं पर करीब 12 पुलिस पिकेट बनाए गए हैं. इसके अलावा जिले के भीतर भी कई जगह पुलिस पिकेट लगाए गए हैं और बाहरी पुलिस चौकियों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.'

यह भी पढ़ें: बॉडी कैमरे लगाकर प्रदर्शनकारियों पर नजर... CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली पुलिस का सुरक्षा चक्रव्यूह!

CJP प्रोटेस्ट के मद्देनजर लगभग 25 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान निगरानी के लिए बॉडी कैमरों का इस्तेमाल शुरू किया है, जो अंधेरे में भी काम करते हैं. इसका उद्देश्य प्रदर्शन के दौरान घटनाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग करना है ताकि पुलिस पर लगे आरोपों का वीडियो सबूत के जरिए जवाब दिया जा सके. सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और मेट्रो स्टेशनों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement