scorecardresearch
 
Advertisement

ध्रुव राठी

ध्रुव राठी

ध्रुव राठी

ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) एक यूट्यूबर, इन्फ्लुएंसर और एक्टिविस्ट हैं. वे अपने वीडियो के जरिए सामाजिक, राजनीतिक और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हैं. 8 अक्टूबर 1994 को हरियाणा में जन्मे ध्रुव राठी के यूट्यूब चैनलों पर करोड़ों सब्सक्राइबर हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी उनकी बड़ी फॉलोइंग है.

ध्रुव राठी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई हरियाणा में पूरी की. इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए जर्मनी चले गए. वहां उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक (बैचलर) की डिग्री हासिल की. आगे चलकर उन्होंने जर्मनी के कार्लस्रूहे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से रिन्यूएबल एनर्जी में मास्टर डिग्री प्राप्त की.

ध्रुव राठी ने वर्ष 2013 में यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू किया था. शुरुआत में वे ट्रैवल और यात्रा से जुड़े वीडियो साझा करते थे. हालांकि, उसी साल के अंत तक उन्होंने अपना फोकस सामाजिक और राजनीतिक विषयों की ओर कर लिया. समय के साथ उनके वीडियो फैक्ट-चेकिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और समसामयिक मुद्दों के विश्लेषण के लिए जाने जाने लगे.

ध्रुव राठी कई बार विवादों में भी रहे हैं. 2022 में पाकिस्तान के राजनीतिक संकट पर बनाए गए एक वीडियो को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ब्लॉक कर दिया था. 2023 में कोल्ड ड्रिंक्स पर बनाए गए एक वीडियो को लेकर कॉपीराइट विवाद सामने आया, जिसके बाद अदालत के निर्देश पर वीडियो हटाया गया.

2025 में सिख समुदाय से जुड़े एक वीडियो के थंबनेल को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उन्होंने संबंधित वीडियो हटा दिया. वहीं 2026 में रामायण और महाभारत से जुड़े अपने एक वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर व्यापक बहस और चर्चा देखने को मिली.

ध्रुव राठी वर्तमान में जर्मनी में रहते हैं. नवंबर 2021 में उन्होंने अपनी लंबे समय की साथी जूली से ऑस्ट्रिया के वियना स्थित बेल्वेडियर पैलेस में विवाह किया.

और पढ़ें
Follow ध्रुव राठी on:

ध्रुव राठी न्यूज़

Advertisement
Advertisement