scorecardresearch
 

विजय ने कर लिया बहुमत का जुगाड़? इधर कांग्रेस तैयार, उधर AIADMK भी तैयार

तमिलनाडु की राजनीति में बुधवार को उस वक्त बड़ा मोड़ आ गया, जब विजय की पार्टी टीवीके ने एआईएडीएमके प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी को समर्थन के लिए पत्र भेजा. 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी टीवीके अब कांग्रेस के बाद एआईएडीएमके को भी साथ लेने की कोशिश में है.

Advertisement
X
थलपति विजय ने एआईएडीएमके प्रमुख को लिखा पत्र. (Photo-ITG)
थलपति विजय ने एआईएडीएमके प्रमुख को लिखा पत्र. (Photo-ITG)

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने बुधवार को AIADMK प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) को पत्र लिखकर समर्थन की मांग की है.इससे पहले जानकारी आई थी कि विजय ने मंगलवार देर रात को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन को भी पत्र लिखकर समर्थन की मांग की थी, जिस पर कांग्रेस ने टीवीके को सशर्त सपोर्ट करने के लिए भरोसा दिलाया है. बहुमत जुटाने के लिए टीवीके अब हर संभव समीकरण टटोल रही है, ताकि राज्य में एक स्थिर गठबंधन सरकार दी जा सके. अब जानकारी आ रही है कि कांग्रेस ने टीवीके को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है.

सूत्रों ने बताया कि अब से कुछ देर पहले कांग्रेस विधायक टीवीके मुख्यालय पहुंचे थे, जहां आधव अर्जुन ने उनका स्वागत किया. अब जानकारी आ रही है कि कांग्रेस ने विजय को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है और कांग्रेस के टीवीके के साथ गठबंधन करने का ऐलान कर दिया है. इस दौरान गिरीश चोदनकर, सेल्वापेरुन्थागई और परवीन चक्रवर्ती मौजूद थे.

स्थगित हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

इससे पहले जानकारी आई थी कि सरकार गठन की प्रक्रियाओं के बीच टीवीके नेता सेंगोट्टायन तमिलनाडु सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने विधानसभा सचिव से मुलाकात की है, जिसे कल होने वाले संभावित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. लेकिन सूत्रों ने दावा किया कि आज शाम 3:30 बजे राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन में अनुमति मांगने के बाद अब जानकारी आ रही है कि टीवीके सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के 8 मई तक स्थगित कर सकती है.

Advertisement

बैकचैनल बातचीत तेज

टीवीके प्रमुख के करीबी सहयोगी आधव अर्जुन ने एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी (ईपीएस) से भी मुलाकात की, क्योंकि संभावित समर्थन व्यवस्थाओं को लेकर पर्दे के पीछे की बातचीत तेज हो गई थी.

सूत्रों ने बताया कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम में सबसे बड़ी पार्टी बनाकर उभरी टीवीके ने बुधवार को AIADMK प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी के आवास पर समर्थन मांगते हुए पत्र भेजा है और AIADMK इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहा है.

सूत्रों ने इंडिया टुडे/आजतक को बताया कि टीवीके के करीबी सहयोगी आधाव अर्जुना ने ईपीएस से मुलाकात कर बैकचैनल बातचीत भी तेज कर दी है.

विजय ने AIADMK को लिखा पत्र

उधर, AIADMK के द्वारा टीवीके का समर्थन करने पर पार्टी के अंदर दो फाड़ की स्थिति बन गई है. राज्यसभा सांसद सीवी शनमुगम के नेतृत्व वाला एक गुट टीवीके को समर्थन देने के लिए विधायकों को एकजुट करने की कोशिश कर रहा है. जबकि एक गुट टीवीके को समर्थन देने के सख्त खिलाफ है. समर्थन करने वाले गुट का कहना है कि पार्टी लगातार चार चुनाव हारने के बाद अपनी प्रासंगिकता बचाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है. ऐसे में पार्टी का एक बड़ा हिस्सा विपक्ष में बैठने के बजाय सरकार में शामिल होने या विजय को समर्थन देने के पक्ष में दिख रहा है.

Advertisement

टीवीके ने कांग्रेस से भी मांगा समर्थन

इसके अलावा टीवीके को सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का साथ पहले ही मिल चुका है. तमिलनाडु कांग्रेस ने एक 'धर्मनिरपेक्ष सरकार' बनाने के लिए विजय को सशर्त समर्थन देने का फैसला किया है. इस फैसले पर दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के बीच भी चर्चा हुई है.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पुष्टि की है कि विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से आधिकारिक तौर पर समर्थन मांगा था. अब कांग्रेस वाम दलों, वीसीके और आईयूएमएल को भी इस गठबंधन में जोड़ने की कोशिश कर रही है.

TVK सबसे बड़ी पार्टी

आपको बता दें कि 4 मई को आए चुनाव परिणामों में तमिलनाडु में किसी भी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. विजय की टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है, जबकि निवर्तमान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की डीएमके को 59 और एआईएडीएमके को 47 सीटें मिली हैं. कांग्रेस के पास 5, पीएमके के पास 4 और वाम दलों के पास 2-2 सीटें हैं. 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को हुए मतदान में रिकॉर्ड 85 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जिसके बाद अब गठबंधन की राजनीति चरम पर है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement