scorecardresearch
 

हॉस्पिटल में भी अनशन पर सोनम वांगचुक', पत्नी गीतांजलि ने देश के नाम जारी किया भावुक संदेश

एम्स दिल्ली ने सोनम वांगचुक की सेहत पर ताजा जानकारी देते हुए बताया कि उनका ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन स्तर और नाड़ी की गति सामान्य है. डॉक्टरों के अनुसार वह पूरी तरह होश में हैं और लगातार निगरानी में रखे गए हैं. चिकित्सा टीम उन्हें आईवी फ्लूइड और इलेक्ट्रोलाइट्स लेने के लिए समझा रही है. इस बीच, उनकी साथी गीतांजलि आंगमो ने देशवासियों से वांगचुक के समर्थन में खड़े रहने और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की है.

Advertisement
X
सोनम वांगचुक और उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो. (File Photo : PTI)
सोनम वांगचुक और उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो. (File Photo : PTI)

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर एम्स दिल्ली के डॉक्टर ने ताजा स्वास्थ्य जानकारी दी है. एम्स के अतिरिक्त प्रोफेसर (इमरजेंसी मेडिसिन) डॉ. अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने सोनम वांगचुक की जांच की है और फिलहाल उनके सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पैरामीटर सामान्य हैं.

डॉ. अक्षय कुमार ने कहा, "सोनम वांगचुक का ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन स्तर और नाड़ी की गति सामान्य है. वह पूरी तरह होश में हैं और ठीक से बातचीत कर पा रहे हैं. उनकी लगातार निगरानी की जा रही है."

उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की टीम लगातार वांगचुक को आईवी फ्लूइड और आईवी इलेक्ट्रोलाइट्स लेने के लिए समझाने की कोशिश कर रही है, ताकि उनकी सेहत में जल्द सुधार हो सके. उन्होंने कहा कि चिकित्सा टीम उनकी बेहतर देखभाल के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है.

सोनम की पत्नी ने क्या कहा?
इस बीच, सोनम वांगचुक की साथी गीतांजलि आंगमो ने भी देशवासियों के नाम एक संदेश जारी किया है. उन्होंने लोगों से वांगचुक के समर्थन में साथ खड़े रहने और उनकी सेहत के लिए प्रार्थना करने की अपील की है. गीतांजलि आंगमो का कहना है कि सोनम ने हॉस्पिटल में भी अनशन जारी रखा है.

Advertisement

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे. स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
20 जुलाई को प्रस्तावित 'चलो संसद' मार्च और उसी दिन शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. नई दिल्ली जिले में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कई स्थानों पर बैरिकेड लगाए गए हैं, वाहनों की गहन जांच की जा रही है और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीजेपी ने 20 जुलाई को संसद की ओर मार्च निकालने की घोषणा की है, लेकिन इसके लिए अब तक दिल्ली पुलिस से कोई औपचारिक अनुमति नहीं ली गई है.

सूत्रों का कहना है कि यदि अनुमति के लिए आवेदन किया भी जाता है, तो संसद के मानसून सत्र के दौरान लागू कड़े सुरक्षा प्रबंधों को देखते हुए इसकी स्वीकृति मिलने की संभावना बहुत कम है. पुलिस का कहना है कि किसी भी अनधिकृत रैली या मार्च को संसद परिसर की ओर बढ़ने नहीं दिया जाएगा और प्रदर्शनकारियों को पहले ही रोकने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

Advertisement

इसके लिए नई दिल्ली जिले में आने वाले सभी वाहनों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं. महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त बैरिकेड लगाए गए हैं, जबकि नई दिल्ली, मध्य दिल्ली और उत्तर दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में चौबीसों घंटे निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement