कॉकरोच (Cockroach) एक छोटा लेकिन बहुत ही मजबूत कीट (insect) है, जो दुनिया के लगभग हर हिस्से में पाया जाता है. यह आमतौर पर घरों, होटलों, नालियों, गोदामों और गंदगी वाली जगहों पर दिखाई देता है. कॉकरोच लाखों सालों से पृथ्वी पर मौजूद हैं और इन्हें सबसे पुराने जीवित कीटों में गिना जाता है.
कॉकरोच का शरीर चपटा और भूरे या काले रंग का होता है. इसके छह पैर, दो लंबे एंटीना और कुछ प्रजातियों में पंख भी होते हैं. यह बहुत तेजी से भाग सकता है और छोटे-छोटे छेदों में आसानी से छिप जाता है. कॉकरोच रात में ज्यादा सक्रिय रहता है, इसलिए इसे निशाचर (Nocturnal) जीव कहा जाता है.
दुनिया में कॉकरोच की लगभग 4,000 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन इनमें से केवल कुछ ही प्रजातियां इंसानों के घरों में रहती हैं. भारतीय घरों में सबसे अधिक मिलने वाली प्रजातियाँ अमेरिकन कॉकरोच और जर्मन कॉकरोच हैं.
कॉकरोच लगभग हर तरह का भोजन खा सकता है. यह बचा हुआ खाना, कागज, कपड़ा, गोंद और यहां तक कि सड़ी-गली चीजें भी खा लेता है. इसी वजह से यह बहुत जल्दी जीवित रह पाता है. वैज्ञानिकों के अनुसार, कॉकरोच कठिन परिस्थितियों में भी लंबे समय तक जिंदा रह सकता है.
हालांकि, कॉकरोच को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है. यह गंदी जगहों पर घूमने के कारण बैक्टीरिया और कीटाणु फैलाता है, जिससे फूड पॉइजनिंग, एलर्जी और अन्य बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए घरों में साफ-सफाई रखना और खाने की चीजों को ढककर रखना जरूरी माना जाता है.
दिलचस्प बात यह है कि वैज्ञानिक कॉकरोच पर रिसर्च भी करते हैं, क्योंकि इसकी जीवित रहने की क्षमता बहुत मजबूत होती है. कुछ शोधों में यह भी पाया गया है कि कॉकरोच बिना भोजन के कई दिनों तक जीवित रह सकता है.
Jantar Mantar Protest Live Updates: मुंबई, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है. अलग-अलग विपक्षी दल, छात्र संगठन और सामाजिक संगठन चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR को प्रोटेस्ट कर रहे हैं. आप नेताओं समेत 700 लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
How To Get Rid Of Cockroach And Ants: किचन में कॉकरोच और लाल चींटियों के बार-बार आने से परेशान हैं? ट्विंकल खन्ना ने इन बिन बुलाए मेहमानों को दूर रखने के लिए तेजपत्ता, लौंग और सिरके से बनने वाला आसान घरेलू स्प्रे बताया है. खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए घर में मौजूद आम चीजों का ही इस्तेमाल किया जा सकता है. जानिए इस देसी स्प्रे को बनाने का आसान तरीका, इसे रसोई में किन जगहों पर इस्तेमाल करें और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
मुंबई के फाइव स्टार होटल जेडब्ल्यू मैरियट में डॉ. अशोक सेठ की डाइनिंग टेबल पर कॉकरोच रेंगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. डॉ. सेठ ने इस घटना को लेकर होटल के हाइजीन पर सवाल उठाए.
भूकंप के बाद मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचना रेस्क्यू टीम के लिए काफी मुश्किल होता है. अब वैज्ञानिक साइबोर्ग कॉकरोच की मदद से ऐसी जगहों तक पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं, जहां इंसानों का पहुंचना आसान नहीं है.
जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल की बदहाली को लेकर CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच शुक्रवार को टकराव हुआ. सुबह धरना शुरू हुआ, बाद में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. कहासुनी हाथापाई में बदल गई. मौके पर क्या हुआ, हालात कैसे बिगड़ते चले गए...पढ़िए आजतक रिपोर्टर की आंखों देखी...
बेंगलुरु स्थित विधानसभा परिसर की कैंटीन में खाने की प्लेटों पर कॉकरोच रेंगते हुए पाए गए हैं. छापेमारी के दौरान यहां खाने की प्लेटों पर कॉकरोच देखे गए.
महाराष्ट्र खाद्य और औषधि प्रशासन (FDA) ने ब्लिंकइट के मलाड वेस्ट स्थित स्टोर का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है. अचानक ऑडिट में स्टोर में गंदगी, कॉकरोच, एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स और खराब स्टॉक पाए गए. स्टोर में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की भी भारी कमी मिली.
हैदराबाद की NALSAR यूनिवर्सिटी में CJI सूर्यकांत को कॉन्वोकेशन में चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित करने पर छात्रों ने विरोध जताया है. छात्रों का कहना है कि CJI के हालिया बयानों ने शैक्षणिक स्वतंत्रता और संवैधानिक जवाबदेही के सिद्धांतों का उल्लंघन किया है. छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखकर इस फैसले पर आपत्ति जताई है.
हाल ही में पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने अपने देश की दुर्दशा का बयान करते हुए कहा था कि यदि ऐसे "कॉकरोच" एकजुट हो जाएं, तो वे पूरे तंत्र को उलट-पुलट सकते हैं. यह टिप्पणी केवल भारत पर की गई राजनीतिक प्रतिक्रिया भर नहीं थी, बल्कि उससे यह भी झलकता है कि पाकिस्तान का सत्ता प्रतिष्ठान युवा आंदोलनों की ताकत को लेकर कितना सतर्क है.
How To Get Rid Of Cockroach: अगर रसोई या बाथरूम में कॉकरोचों के आने से आप परेशान हैं, तो महंगे और हानिकारक केमिकल स्प्रे के बजाय घर में रखी चीजों का इस्तेमाल करें. आज हम आपको उन फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखते ही कॉकरोच भाग खड़े होंगे.
कंगना रनौत ने जंतर-मंतर के छात्र आंदोलनकारी युवाओं को 'गटर जेनरेशन' शब्द कहकर पुकारा है. जिस पर अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है.
20 जुलाई को दिल्ली में CJP के 'चलो संसद' मार्च के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उन पर पेलेट गन से फायरिंग की गई. आजतक डिजिटल से बात करने वाले एक प्रदर्शनकारी ने दावा किया कि उसके मेडिकल दस्तावेजों में पेलेट इंजरी दर्ज है. वहीं दिल्ली पुलिस और पीआईबी ने पेलेट गन इस्तेमाल करने के दावों को पूरी तरह गलत बताया है.
जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन में युवाओं का अलग अंदाज देखने को मिला. पोस्टर, सोशल मीडिया और स्वयंसेवी भागीदारी के साथ विरोध का नया स्वरूप नजर आया. प्रदर्शन के दौरान तनाव और सहयोग, दोनों तरह की तस्वीरें भी सामने आईं. प्रदर्शन के दौरान सामने आए सभी दावों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित जांच एजेंसियों की प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी.
एम्स दिल्ली ने सोनम वांगचुक की सेहत पर ताजा जानकारी देते हुए बताया कि उनका ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन स्तर और नाड़ी की गति सामान्य है. डॉक्टरों के अनुसार वह पूरी तरह होश में हैं और लगातार निगरानी में रखे गए हैं. चिकित्सा टीम उन्हें आईवी फ्लूइड और इलेक्ट्रोलाइट्स लेने के लिए समझा रही है. इस बीच, उनकी साथी गीतांजलि आंगमो ने देशवासियों से वांगचुक के समर्थन में खड़े रहने और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की है.
20 जुलाई को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के 'चलो संसद' मार्च और संसद के मानसून सत्र को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी है. नई दिल्ली के प्रमुख इलाकों में बैरिकेडिंग, वाहनों की सघन जांच और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने बताया कि मार्च की अनुमति नहीं ली गई है और सुरक्षा कारणों से इसकी मंजूरी मिलने की संभावना कम है. वहीं, सोनम वांगचुक के अस्पताल ले जाए जाने के बाद भारत तिवारी ने मार्च जारी रखने का ऐलान किया है.
NEET परीक्षा में कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर डटे प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक और पर्यावरण वैज्ञानिक सोनम वांगचुक के अनशन के 20 दिन पूरे हो गए हैं. लेकिन एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई है
भूख हड़ताल के बीच सोनम वांगचुक ने अपने स्वास्थ्य को लेकर नया संदेश साझा किया है. उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन स्थिति इतनी भी खराब नहीं है. लोगों से उपवास खत्म कराने की अपील करने के बजाय उन्होंने 20 जुलाई को संसद तक प्रस्तावित शांतिपूर्ण मार्च में शामिल होने का आग्रह किया. उनके इस संदेश की सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा हो रही है.
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक इंटरव्यू में समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' को लेकर अपनी राय खुलकर रखी. उन्होंने कहा कि उन्हें यह शो पसंद नहीं है और प्रस्ताव मिलने पर भी वह इसका हिस्सा नहीं बनेंगे. इंटरव्यू में उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडी, पसंदीदा कलाकारों और शो को लेकर अपने विचार भी साझा किए.
जयपुर में पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन उस वक्त सुर्खियों में आ गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके को थप्पड़ मार दिया गया. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, समर्थकों ने आरोपी को पकड़ लिया.
कॉकरोच पार्टी का आंदोलन अब तेज होता नजर आ रहा है, जहां अभिजीत दिपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है. सोशल मीडिया से शुरू हुआ यह विरोध अब जंतर मंतर तक पहुंच गया है और देशभर में बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है, जिससे मामला लगातार गरमाता जा रहा है.
अभिजीत ने इस आंदोलन की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट की एक मौखिक टिप्पणी के बाद की थी. 15 मई 2026 को फर्जी डिग्री से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कथित तौर पर टिप्पणी की थी कि कुछ बेरोजगार लोग कॉकरोचों की तरह नकल करके लॉ, मीडिया और आरटीआई एक्टिविज्म जैसी प्रणाली में घुस जाते हैं.