scorecardresearch
 

ब्रिक्स समिट के लिए नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरे रूसी सेना के विमान, Photos

नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार रूसी सेना के तीन सैन्य विमान उतरे हैं, जो पुतिन के भारत दौरे और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों से जुड़े हैं. यह विदेशी सैन्य विमानों की पहली लैंडिंग है.

Advertisement
X
नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार रूसी सेना के सैन्य विमान उतरे हैं
नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार रूसी सेना के सैन्य विमान उतरे हैं

नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार रूसी सेना के तीन सैन्य विमान उतरे हैं. नए एयरपोर्ट पर किसी भी विदेशी विमान की यह पहली लैंडिंग है. इन विमानों की लैंडिंग को रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. एयरपोर्ट प्रबंधन इसकी तैयारियों में लगा हुआ है.

तीनों सैन्य विमान मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे एयरपोर्ट के रनवे पर उतरे. इनमें रूसी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट आईएल-76 भी शामिल था. इन विमानों में रूसी सेना की एडवांस टीम और सैन्य अधिकारी भारत आए हैं.

Noida Airport

बुधवार को भी तीनों हवाई जहाज एयरपोर्ट के रनवे पर पूरे दिन खड़े रहे. इससे पहले विदेशी सैन्य विमानों की लैंडिंग ज्यादातर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होती थी.

एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी और रूसी टीमें विमानों की निगरानी कर रहे हैं और सुरक्षा देख रहे हैं. 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को होगा.

Noida Airport

इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इसमें शामिल होंगे. सैन्य विमानों की लैंडिंग अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल से जुड़ी है.

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

Advertisement

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा. सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख हिस्सा लेंगे. इसके अलावा साझेदार देशों और आमंत्रित देशों के नेता भी दूसरे दिन होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे. 

विदेश मंत्रालय की ओर से शेयर किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, शिखर सम्मेलन में वैश्विक शासन, बहुपक्षवाद, नवाचार, स्थिरता और समावेशी वैश्विक विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. MEA ने आयोजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है.

12 सितंबर को क्या-क्या होगा?

ब्रिक्स सदस्य देशों के नेताओं का भारत मंडपम आगमन 12 सितंबर को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. नेताओं का आगमन भारत मंडपम के लेवल-2 पर होगा. इस दौरान आधिकारिक फोटो शूट होगा. 

इसके बाद 2:35 बजे ब्रिक्स देशों के नेताओं की बंद कमरे में बैठक होगी. इसका विषय ‘समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना’ रखा गया है. यह बैठक भारत मंडपम के लेवल-2 स्थित समिट हॉल में होगी.

शाम 4:25 बजे ब्रिक्स देशों के नेताओं के लिए ‘भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी’ का आयोजन होगा. यह कार्यक्रम भारत मंडपम के हॉल-14 में होगा.

इसके बाद 5:05 बजे भारत मंडपम के बाहरी लॉन में ब्रिक्स देशों के नेताओं का ग्रुप फोटो शूट होगा. इसके पांच मिनट बाद यानी 5:10 बजे संयुक्त पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

Advertisement

दिन का समापन प्रधानमंत्री की ओर से आयोजित गाला डिनर के साथ होगा. डिनर शाम 7:30 बजे भारत मंडपम के लेवल-3 पर आयोजित किया जाएगा.

13 सितंबर को साझेदार देशों के नेता होंगे शामिल

शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन यानी 13 सितंबर को ब्रिक्स के साझेदार देशों और आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्ष या सरकार प्रमुख भारत मंडपम पहुंचेंगे. उनका आगमन सुबह 9:55 बजे लेवल-2 पर होगा.

सुबह 10:35 बजे ग्रुप फोटो कार्यक्रम होगा. इसके बाद 10:50 बजे शिखर सम्मेलन का ओपन सेशन शुरू होगा. यह कार्यक्रम भारत मंडपम के लेवल-2 स्थित समिट हॉल में होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement