
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी AIIMS में भर्ती कराया गया है.
AIIMS की ओर से 14 अगस्त को जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि स्वास्थ्य मंत्री को 13 अगस्त की शाम तबीय खराब हो गई थी. इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की.
अस्पताल के मुताबिक, नड्डा की जांच में कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल थी. जांच के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई है. उन्हें AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए भर्ती रखा गया है.

AIIMS ने अपने बयान में कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं. अस्पताल की तरफ से उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर फिलहाल इतनी ही जानकारी साझा की गई है.
एम्स के अनुसार, 13 अगस्त की शाम नड्डा को असहजता की शिकायत के बाद चिकित्सकीय जांच के लिए लाया गया था. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए भर्ती रखा गया है.
एम्स ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को असहजता की शिकायत के बाद जांच के लिए लाया गया. 13 अगस्त की शाम उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी समेत कई जांच की गईं. वह फिलहाल स्थिर हैं और एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी में भर्ती हैं.'
नड्डा के एम्स में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि, अस्पताल ने स्पष्ट किया है कि उनकी स्थिति स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने एक्स पर नड्डा के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की. उन्होंने लिखा, 'आदरणीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ. बाबा केदार से श्री नड्डा जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.'