scorecardresearch
 

India vs South Africa T20 World Cup 2026: क्या बारिश बिगाड़ सकती है इंडिया-साउथ अफ्रीका का मैच? जानें अहमदाबाद का मौसम

India vs South Africa: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का पहला मैच पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड बारिश की भेंट चढ़ गया. आज टीम इंडिया भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरने जा रही है. यह मुकाबला भारत के अहमदाबाद में खेला जाएगा. आइए जानते हैं यहां का मौसम कैसा रहने वाला है?

Advertisement
X
भारत बनाम साउथ अफ्रीका के मैच में बारिश की संभावना नहीं है. (Photo: AP)
भारत बनाम साउथ अफ्रीका के मैच में बारिश की संभावना नहीं है. (Photo: AP)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है. टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही भारत और साउथ अफ्रीका की टीम आज रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहने वाला है.

टीम इंडिया ने अब तक अपने सभी मैच शानदार अंदाज में जीते हैं और पाकिस्तान जैसी टीमों को भी आसानी से मात दी है. लेकिन इस बार सामने दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम है, यह मुकाबला शानदार होने वाला है.

कल का मैच (पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड) मौसम की भेंट चढ़ गया. सुपर-8 का पहला ही मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया. हालांकि आज का यह मैच भारत में खेला जाएगा और अच्छी खबर है कि मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है. 

यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में गर्मी की एंट्री... 30 डिग्री क्रॉस करेगा तापमान! दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, देशभर में बदल रहा मौसम

जानें अहमदाबाद का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र-कच्छ, दीव, दमन और दादरा-नगर हवेली में शुष्क मौसम की संभावना है. अहमदाबाद में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है. यहां का तापमान अभी 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, तापमान के 21 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है.

Advertisement

साफ मौसम के कारण मैच में रुकावट की संभावना बेहद कम है, जिससे दर्शक मैच के पूरे रोमांच का आनंद ले पाएंगे.

वहीं पिच की बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है. मैच की शुरुआत में यह पिच गेंदबाजों को मदद देती है, लेकिन समय बीतने के साथ यह धीमी हो जाती है, जिससे बल्लेबाजों को फायदा मिलने लगता है. इसी मैदान पर साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक डबल सुपर ओवर मुकाबला खेला जा चुका है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement