scorecardresearch
 

सबिया शेख से बनीं रानी चटर्जी, फिर मिर्जा शेख रखा नाम, धर्म पर हुई कन्फ्यूजन? एक्ट्रेस ने मांगी माफी, बोलीं- मेरी बेवकूफी थी

भोजपुरी एक्ट्रेस Rani Chatterjee ने अपने नाम और धर्म को लेकर फैली गलतफहमियों पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनका असली नाम सबिया शेख है और मिर्जा शेख नाम रखना उनकी गलती थी. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आखिर वह रानी चटर्जी कैसे बनीं.

Advertisement
X
10वीं क्लास में बदल गई थी रानी की पहचान! (Photo: Screengrab)
10वीं क्लास में बदल गई थी रानी की पहचान! (Photo: Screengrab)

भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी के धर्म को लेकर अक्सर लोग कन्फ्यूजन में रहते हैं. वो ईद भी मनाती हैं और छठ पूजा जैसे पर्व पर भी सजती-संवरती दिखाई देती हैं. इस बीच रानी ने अपना नाम भी एक बार बदल लिया था. हालांकि रानी कई बार बता चुकी हैं कि ये उनका स्क्रीन नेम है. फिर भी उनके नाम और धर्म पर सवाल उठते हैं और वो अक्सर ट्रोल्स का शिकार होती हैं.

धर्म और नाम के इस कन्फ्यूजन पर रानी ने हाल ही में बात की. उन्होंने इसे अपनी बेवकूफी तक बता दिया. रानी ने बताया कि वो असल में मुस्लिम हैं, और उनका असली नाम सबिया शेख है. लेकिन बीच में उन्होंने इसे बदलकर मिर्जा शेख कर लिया था. 

सबिया शेख, मिर्जा शेख या रानी चटर्जी?

एचएन न्यूज भोजपुरी से रानी बोलीं- मेरे किरदार, स्क्रीन नेम और असल नाम की वजह से मुझे बहुत ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. लेकिन मैं ये जरूर क्लियर करना चाहूंगी कि असल में मैं मुस्लिम धर्म से आती हूं. मेरा असली नाम सबिया शेख है. मिर्जा शेख- नाम मैंने बीच में ऐसे ही रख लिया था. वो मेरी बेवकूफी थी. क्योंकि मुझे लगा था कि सबिया नाम मुझे सूट नहीं करता, तो कुछ और रखा जाए. इसलिए मैंने मिर्जा डाल दिया था. लेकिन उस चीज की आज मैं माफी मांगती हूं. सबिया मेरे परिवार का दिया नाम है. 

Advertisement

कैसे सबिया शेख से बनीं 'रानी चटर्जी'

आगे रानी चटर्जी ने अपने स्क्रीन नेम पर बात करते हुए कहा कि- ये नाम मुझे शूटिंग के दौरान मिला था. मैंने कभी छुपाया नहीं है. जब मेरी फिल्म को 100 दिन पूरे हो गए थे, तभी मैंने रिवील कर दिया था कि मैं मुस्लिम हूं, मेरा नाम रानी नहीं है. मेरी पहली फिल्म में मंदिर का एक सीन था. महादेव के चरणों में मैं सिर पटककर अपने पति को बचाने की दुआ मांगती हूं. मनोज तिवारी थे मेरे साथ हीरो. तब सेट पर काफी लोग थे, तो डायरेक्टर को लगा कि अगर पंडित जी को पता चला कि मैं मुस्लिम हूं तो शायद शॉट लेने में दिक्कत हो. तो उन्होंने उस फिल्म के कैरेक्टर का नाम रानी को मेरा असली नाम बता दिया. 

रानी ने बताया कि तब वो 10वीं कक्षा में थीं, उन्होंने सोचा कि एक छोटी सी फिल्म है किसी को पता नहीं चलेगा, तो उन्होंने बोल दिया कि वो रानी हैं. इसके बाद जब किसी ने पूछा कि ये कहां से हैं, पूरा नाम क्या है तो उन्होंने चटर्जी जोड़ दिया. ऐसे रानी चटर्जी नाम से एक्ट्रेस फेमस हुईं. उनका मानना है कि ये पूरा भगवान का रचा खेल है, क्योंकि फिल्म भी सुपरहिट हो गई और लोग उन्हें इसी नाम से जानने लगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement